Sunday, September 27, 2026
26.1 C
Bhopal

कॉल सेंटर कर्मचारी ने किया सुसाइड

आजाद नगर इलाके में सोमवार देर शाम एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अनिल (24) पुत्र प्रीतम अहिरवार निवासी इदरीश नगर के रूप में हुई है। वह करीब 15 दिन पहले ही आजाद नगर में किराए के मकान में रहने आया था। पुलिस को उसके कमरे से दो पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें एक युवती और उसके दोस्त का नाम लिखा है।

आजाद नगर टीआई लोकेन्द्र भदौरिया के मुताबिक सोमवार देर शाम मकान मालिक ने युवक की मौत की सूचना दी थी। वह दिन में दोस्तों का कॉल नहीं उठा रहा था। इसके बाद दोस्त उसे देखने रूम पर पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद था। जब दरवाजा खोला तो अनिल फंदे पर लटके मिला। उसके दोस्त पुलिस को जानकारी दिए बिना ही कमरे से चले गए। मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस जांच में पता चला कि अनिल मूल रूप से भोपाल के गणेशपुरी इलाके का रहने वाला था और इंदौर के मंगलसिटी इलाके में स्थित एक बीपीओ कंपनी में काम करता था। उसके पिता सरकारी नौकरी में हैं।पुलिस ने रात में ही परिवार को मामले की जानकारी दे दी।

पुलिस ने शुरू की जांच

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुसाइड नोट की लिखावट और उसमें दर्ज नामों की पुष्टि के लिए फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी।

प्रेम प्रसंग का मामला

पुलिस इसे प्रेम प्रसंग का मामला मानकर चल रही है। सुसाइड नोट से यह भी पता चला है कि अनिल जिस युवती से प्रेम करता था, वह किसी अन्य युवक के साथ मिलकर अनिल को चीट कर रही थी। युवक उसे डराता और धमकाता भी था।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img