Wednesday, November 11, 2026
20.1 C
Bhopal

भोपाल में अवैध गैस रिफिलिंग सेंटर में लगी आग

भोपाल के अशोका गार्डन स्थित सम्राट कॉलोनी इलाके में शनिवार रात में एक अवैध गैस रिफिलिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। जब आग लगी, तब दुकान में ही कई खाली और भरे गैस सिलेंडर रखे थे। ऐसे में समय रहते आग काबू में नहीं आती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

हादसा रात 8 बजे लगभग हुआ। तुरंत गोविंदपुरा और पुल बोगदा फायर स्टेशन से दमकलें मौके पर पहुंची। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। रहवासियों की मदद से करीब 20 मिनट के अंदर ही आग बुझा दी गई।

लोग बोले-रहवासी इलाके में रिफिलिंग सेंटररहवासियों ने बताया कि रहवासी इलाके में गैस रिफिलिंग सेंटर है। आज बड़ा हादसा होने से बच गया। जिला प्रशासन को सख्त कार्रवाई करना चाहिए। आग से पास की दुकानें भी जलने से बच गई।

कपड़े की दुकान की आड़ में चल रहा था सेंटर लोगों ने बताया कि कपड़े की दुकान की आड़ में गैस रिफिलिंग सेंटर चल रहा था। यहां पर सुबह से रात तक अवैध तरीके से गैस की रिफिलिंग की जा रही थी। रहवासी लंबे समय से इसे बंद करने की मांग कर रहे थे, क्योंकि आसपास कई घर है। बावजूद सेंटर बंद नहीं किया गया। लोगों ने मंत्री विश्वास सारंग से मांग की है कि सेंटर को तत्काल बंद करते हुए संचालक पर केस दर्ज किया जाए।

Hot this week

भोपाल: 8 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

भोपाल। राजधानी की खजूरी सड़क थाना पुलिस को एक...

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, कार्रवाई से बचने माफिया ने दुकान फूंकी

गोटेगांव (नरसिंहपुर): गोटेगांव थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में...

Topics

भोपाल: 8 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

भोपाल। राजधानी की खजूरी सड़क थाना पुलिस को एक...

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, कार्रवाई से बचने माफिया ने दुकान फूंकी

गोटेगांव (नरसिंहपुर): गोटेगांव थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में...

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर महिला क्लर्क से छेड़छाड़ का आरोप, एफआईआर दर्ज

जबलपुर: नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर...

फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले युवक पर FIR दर्ज

कोलारस (शिवपुरी)। सोशल मीडिया पर मुस्लिम समाज को लेकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img