Wednesday, February 11, 2026
28.1 C
Bhopal

किसानों ने किया पथराव, खिड़की-दरवाजे तोड़े

अशोकनगर में खाद का टोकन लेने के लिए लाइन में खड़ा किसान बेहोश होकर गिर गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इससे गुस्साए किसानों ने जमकर हंगामा किया। ऑफिस में तोड़फोड़ कर दी। गेट और खिड़कियों पर पत्थर फेंके। लातें मारीं।

हंगामे के दौरान एक और किसान बेहोश हो गया। उसे भी अस्पताल पहुंचाया गया। इसी दौरान टोकन का बंडल छीनने की कोशिश भी की गई। घटना सोमवार को पुरानी कृषि उपज मंडी की है। इसका वीडियो भी सामने आया है।

पुलिस ने संभाली स्थिति हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली थाना प्रभारी रवि प्रताप चौहान, तहसीलदार भारतेंदु यादव, नायब तहसीलदार शंभू मीना और कृषि उपसंचालक अमित सिंह भदौरिया भी आए। किसानों से बात की। समझाइश के बाद हंगामा शांत किया जा सका।

बाद में पार्क के दोनों गेट से टोकन बांटने का काम दोबारा शुरू किया गया। किसानों को 24 नवंबर तक डीएपी खाद लेने के लिए टोकन दिए गए।

देखिए, हंगामे की 5 तस्वीरें

Hot this week

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

Topics

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img