Wednesday, April 1, 2026
34.1 C
Bhopal

लुब्रिकेंट ऑयल बनाने वाली फैक्ट्री में आग

इंदौर के पास धार जिले के औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में एक फैक्ट्री में आग लग गई। जिसके अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 4-5 गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब 4 घंटे में आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि पीथमपुर में सेक्टर 3 स्थित शिवम इंडस्ट्रीज में बुधवार रात करीब 8 बजे आग लगी। यह आग कंपनी के लुब्रिकेंट ऑयल टैंकर में लगी थी। वहां एक और टैंकर खड़ा था। ऐहतियात के तौर पर आसपास के सभी रास्ते बंद कर दिए गए थे।

घटना की जानकारी मिलने पर पीथमपुर थाना प्रभारी सुनील शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। कंपनी गाड़ियों के लिए लुब्रिकेंट ऑयल बनाने का काम करती है।

आग लगने की सूचना पर नगर पालिका अधिकारी निशिकांत शुक्ला, थाना प्रभारी सेक्टर-1 ओमप्रकाश अहीर, एसपी मयंक अवस्थी, एएसपी पारुल बेलापुरर, एसडीएम राहुल गुप्ता, तहसीलदार शिवानी श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे।

ये दो लोग आग से झुलसे

  • मनोज झा निवासी बिलासपुर छत्तसीगढ़ – घटना में टैंकर ड्राइवर झुलस गया है। चालक केमिकल लेने बिलासपुर से आया था। उसका नाम मनोज झा (55) पिता चंद्रशेखर झा निवासी बिलासपुर छत्तसीगढ़ है। मनोज झा को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल रेफर किया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर आमीन अंसारी के अनुसार मनोज 20 से 30 प्रतिशत तक जल गया है।
  • दिलीप सिंह यादव – दिलीप यादव फायर फाइटर है। वह आग बुझाने के दौरान झुलस गया। उसके हाथों पर आग की लपटें आ गई थी।

एसडीएम बोले- टैंकर में लगी आग पीथमपुर एसडीएम राहुल गुप्ता ने बताया कि करीब साढ़े 9 बजे सूचना मिली थी कि आग लगी है। इसके बाद नगरपालिका और इंदौर से फायर बिग्रेड बुलवाई गईं। उनका दावा है कि अब आग पर काबू है। एक टैंकर है जिसमें आग लगी है, उसके बाहर आग नहीं है।

Hot this week

भोपाल: चाय कारोबारी की हत्या के आरोपी आसिफ ‘बम’ का शॉर्ट एनकाउंटर, शहर में तनाव

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में चाय कारोबारी...

फर्जी कागजातों पर बेचा फ्लैट, 29 लाख की धोखाधड़ी में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी के...

1.5 लाख की रिश्वत लेते CGST के असिस्टेंट कमिश्नर गिरफ्तार, CBI की बड़ी कार्रवाई

​रतलाम। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की भोपाल टीम ने...

भोपाल के 40 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बत्ती

​भोपाल। राजधानी के करीब 40 रहवासी इलाकों में बुधवार...

Topics

फर्जी कागजातों पर बेचा फ्लैट, 29 लाख की धोखाधड़ी में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी के...

भोपाल के 40 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बत्ती

​भोपाल। राजधानी के करीब 40 रहवासी इलाकों में बुधवार...

भोपाल: कोहेफिजा में मार्बल घिसाई के दौरान मजदूर की करंट लगने से मौत

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में मंगलवार दोपहर...

किन्नरों का आतंक, घर में घुसकर अभद्रता और वसूली के आरोप

​इंदौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में किन्नरों द्वारा...

भोपाल: रंभा नगर में ‘घूरने’ पर विवाद, युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

​भोपाल। राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र स्थित रंभा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img