Saturday, September 26, 2026
27.5 C
Bhopal

छात्रा को अगवा करने का प्रयास करने वाले पकड़ाए

ग्वालियर में एक छात्रा को अगवा और छेड़छाड़ के प्रयास के 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना मंगलवार सुबह करीब 10:45 बजे पड़ाव थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने हुई थी। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

जबरन ऑटो में बैठाने की कोशिश की 17 वर्षीय छात्रा पॉलिटेक्निक प्रथम वर्ष की विद्यार्थी है और पड़ाव थाना क्षेत्र के होटल साया के पास रहती है। मंगलवार सुबह वह अपने घर से कॉलेज जा रही थी। वह अभी पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास पहुंची ही थी कि तभी एक ऑटो (MP07-ZY8038) उसके आगे आकर रुका।

ऑटो से दो युवक उतरे, जबकि एक युवक ऑटो में ही बैठा रहा। एक आरोपी ने छात्रा के हाथ पकड़े और दूसरे ने उसके पैर पकड़कर उसे ऑटो में डालने की कोशिश की।

अचानक हुए इस हमले से छात्रा घबरा गई, लेकिन उसने हिम्मत दिखाते हुए खुद को बचाया और वह तुरंत पीछे की ओर भागी और शोर मचाना शुरू कर दिया।

छात्रा के शोर मचाने पर ऑटो सवार एक बदमाश वहां से ऑटो लेकर भाग निकाला था,जबकि 2 अन्य बदमाश ऑटो से उतर कर रोड को क्रॉस करते हुए दूसरी तरफ होते हुए मौके से भाग गए थे। वहां से भगाने के बाद छात्रा अपने घर पहुंची थी और घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी थी। इसके बाद माता-पिता ने पुलिस से शिकायत की थी।

ये हैं पकड़े गए बदमाश पकड़े गए बदमाशों की पहचान गौरव रावत पुत्र अरविंद रावत, निवासी घड़ी धमाका, थाना सुमावली), हरेंद्र गुर्जर पुत्र जगदीश गुर्जर, निवासी काशीपुर, थाना जोरा) और वीरेंद्र किरार पुत्र होतम सिंह, निवासी बड़ा गांव रहने वालों के रूप में हुई है।

पड़ाव थाना सर्किल के सीएसपी रॉबिन जैन ने बताया

मंगलवार को कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और उसे अगवा करने की कोशिश करने वाले तीन आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। बदमाशों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई थी। पकड़े गए दो बदमाश मुरैना जौरा के रहने वाले हैं। एक बदमाश बड़ा गांव ग्वालियर का रहने वाला है। तीनों बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।

Hot this week

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img