Sunday, September 27, 2026
26.1 C
Bhopal

5 नवंबर 2025 MP की फटाफट बड़ी खबरें

जबलपुर अमरकंटक मुख्य मार्ग में कहानी देवी के पास ट्रक से भिड़ंत होने पर बाइक सवार चार लोगों की मौत हो गई। बुधवार की शाम शहपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम कोहानी देवरी के पास ट्रैक और बाइक में आमने-सामने भिड़त हुई। बाइक चालक युवक,उसमे सवार दो महिलाएं और एक बालिका की भी मौत हुई है। मृतक जबलपुर जिले के कुंडम थाना अंतर्गत बताए जा रहे हैं।
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के ठिबगांव बुजुर्ग में जमी को लेकर विवाद में चार लोग घायल हो गए। घायलों ने हमला करने वालों पर ट्रैक्टर चढ़ाकर मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। चाकू और लट्ठ से हमला किया गया। खेत पर कब्जा करने की नीयत से इस वारदात को अंजाम दिया गया।
मुरैना में चंबल नदी किनारे राजस्थान के करौली निवासी रूप सिंह पर सोमवार शाम शौच के बाद पानी में हाथ धोते समय तीन मगरमच्छों ने हमला कर दिया और उसे गहरे पानी में खींच ले गए। दो दिनों से एसडीईआरएफ और पुलिस द्वारा लगातार रेस्क्यू जारी है, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला है।
राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही में कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किए जाने पर हाईकोर्ट ने शहडोल कलेक्टर केदार सिंह पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। कलेक्टर को जुर्माना राशि व्यक्तिगत रूप से जमा करनी होगी।
जबलपुर शहर के सदर बाजार इलाके में किराए के घर में एक महिला की लाश मिली है। महिला एक युवक के साथ यहां रहती थी। सिर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस को शक है कि वहीं युवक महिला की हत्या कर फरार हो गया है। मकान मालिक सहित किसी को भी उनका नाम और वो कहा के रहने वाले हैं यह तक नहीं मालूम है‌।
मुबंई से जबलपुर आने वाले विमान का पायलट गायब होने से विमान तल पर यात्री विमान उड़ने का इंतजार करते रहे। काफी देर बाद जब पायलेट के संबंध में जानकारी नहीं मिली तो दूसरे पायलेट का इंतजाम किया गया। जिसके बाद विमान ने जबलपुर के लिए उड़ान भरी।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img