Tuesday, August 11, 2026
23.8 C
Bhopal

एएसआई ने कार से कई बाइक सवारों को रौंदा

नीमच जावद रोड पर शुक्रवार रात एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) मनोज यादव की कार ने कई बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में ज्ञानोदय आईटीआई कॉलेज के शिक्षक दशरथ पिता शंभूसिंह 42 (निवासी जावद) की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं उनकी पत्नी ललिता बाई (35), उनका 10 वर्षीय बेटा हर्षित और 6 वर्षीय बेटी जया गंभीर रूप से घायल हो गए। अठाना निवासी भोपाल पिता नारायण सिंह (44) भी इस हादसे में घायल हुए हैं। टीचर अपने परिवार के साथ सब्जी लेकर लौट रहे थे।

घटना नीमच के भरभड़िया गांव की घाटी के पास रात करीब 8 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एएसआई मनोज यादव अपनी क्षतिग्रस्त कार के पास नशे की हालत में थे और ठीक से खड़े नहीं हो पा रहे थे। उनकी कार से शराब की गंध आ रही थी।

जिसमें से शराब की एक बोतल और एक खाली ग्लास बरामद हुआ। हादसे में घायल हुए बाइक सवारों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

देखिए तस्वीरें

बताया जा रहा है एएसआई नशे में धुत्त थे। उनसे खड़े रहते भी नहीं बन रहा था।

टीचर की पत्नी और दो बच्चे भी घायल पुलिसकर्मी मनीष यादव की कार, जिसका नंबर HR 99 ABS (Temp) 1491 बताया जा रहा है। कार जावद की ओर से आ रही थी। कार ने नीमच से जावद की ओर जा रही मोटरसाइकिलों को टक्कर मारी है।

राहगीरों और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर्स ने दशरथ पिता शंभू लाल को मृत घोषित कर दिया। अन्य सभी घायलों को जिला अस्पताल से रेफर किया है। मृतक दशरथ नीमच के एक निजी आईटीआई कॉलेज में शिक्षक थे और अपने परिवार के साथ सब्जी लेकर घर जा रहे थे।

लोगों ने किया विरोध-प्रदर्शनघायलों में दो छोटे बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img