Saturday, September 26, 2026
29.1 C
Bhopal

युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया

इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र में एक युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी कृष्ण प्रताप सिंह उर्फ अभिषेक चौहान के खिलाफ गुरुवार रात छेड़छाड़ और मारपीट की धाराओं में एफआईआर की गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय युवती विजयनगर क्षेत्र में किराए से रहती है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी रात करीब साढ़े नौ बजे उसके कमरे के बाहर आया और उसे आवाज देकर बुलाया। इस दौरान उसने अभद्र हरकतें कीं और छेड़छाड़ करने लगा। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने थप्पड़ मारे। इसके बाद युवती रात में ही थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि वह आरोपी को करीब 6 माह से जानती है।

फाइनेंस कंपनी में हुई थी जान-पहचान

पुलिस के मुताबिक पीड़िता और आरोपी की पहचान एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी के दौरान हुई थी। युवती ने वहां करीब 15 दिन ही काम किया, जिसके बाद उसने नौकरी छोड़ दी। इसी दौरान अभिषेक उससे दूसरी नौकरी दिलाने के नाम पर संपर्क में बना रहा। युवती का कहना है कि आरोपी ने उससे कुछ रुपए उधार लिए थे, जो बाद में लौटा दिए। इन्हीं पैसों की बात करने के बहाने वह उसके कमरे पर पहुंचा था।

Hot this week

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img