Monday, March 30, 2026
27.1 C
Bhopal

भोपाल में 22 लाख की ज्वेलरी और नकदी चुराने वाले शातिर चोर गिरफ्तार

कोहेफिजा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से करीब 22 लाख रुपए कीमती सोने-हीरे के गहने, नकदी और एक एक्टिवा स्कूटर बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के मार्गदर्शन में की गई।

बेटे की बारात में गए थे फरियादी, घर का ताला तोड़कर हुई चोरी 29 अक्टूबर को फिजा पैलेस रिगालिया हाइट्स कोहेफिजा निवासी कमाल उद्दीन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने बेटे की शादी के लिए घर पर ताला लगाकर गए थे। इस दौरान अज्ञात चोर घर में घुसकर सोने और हीरे-पन्ने जड़े गहनों समेत लाखों रुपए नगद चोरी कर ले गया। शिकायत पर थाना कोहेफिजा में अपराध क्रमांक 653/2025 धारा 331(4), 305A बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

500 CCTV कैमरे खंगालकर मिला सुराग मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त जोन-3 अभिनव चौकसे और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त शालिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त शाहजहानाबाद अनिल वाजपेई के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।टीम ने घटना स्थल और आसपास के इलाकों में लगे करीब 400 से 500 सरकारी और निजी CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही सायबर सेल की मदद से तकनीकी डाटा विश्लेषण कर आरोपी की पहचान की गई।

हनुमानगंज से दबोचा गया आरोपी तकनीकी साक्ष्यों और फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी फरहान खान (21 वर्ष), निवासी लक्ष्मी टॉकीज के पास, थाना हनुमानगंज को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल की। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का पूरा सामान बरामद किया। जिसमें

  • एक हीरे जड़ा सोने का हार, कीमत ₹11,50,000
  • एक सोने का हार, कीमत ₹1,50,000
  • नगदी राशि
  • एक एक्टिवा स्कूटरकुल बरामदगी की कीमत लगभग ₹22 लाख आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपी से अन्य चोरी के मामलों के संबंध में पूछताछ के लिए रिमांड लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने शहर में कुछ और स्थानों पर चोरी करने की बात भी स्वीकार की है।

सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शुक्ला, उनि उपेंद्र नाथ सिंह, उनि सर्वेस सिंह, सउनि अंतराम यादव, प्रआर ज्ञानेन्द्र द्विवेदी, प्रआर सतीष यादव, प्रआर विजेंद्र राजपूत, आर शुभम (सायबर सेल), आर रवि कुमार चौवे, आर रविन्द्र, आर प्रवीण, आर आकाश, आर अलीशान खान और आर मंगलेश की सराहनीय भूमिका रही।

Hot this week

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

भोपाल: काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

​भोपाल। राजधानी के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में रविवार रात...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

Topics

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img