Tuesday, June 30, 2026
25.4 C
Bhopal

9 नवंबर 2025 MP की फटाफट बड़ी खबरें

भोपाल से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इंसानियत को झकझोर दिया है। पिपलानी थाना क्षेत्र के कल्पना नगर में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग मां को उसके ही बेटे और बेटी ने पिछले ढाई साल से घर के एक कमरे में बंद कर रखा था। जब पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो जो दृश्य सामने आया, उसने हर किसी का दिल दहला दिया।
कटारिया फार्मा संचालक को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सीरप के मामले में कटारिया फार्मास्यूटिकल के संचालक राजपाल कटारिया को हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली है। दवा का लाइसेंस निरस्त किए जाने के विरुद्ध दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने निर्देश दिया कि अपील राज्य सरकार के समक्ष पेश की जाए।
रीवा-भोपाल सुपरफास्ट ट्रेन के इंजन में आग
इटारसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर खड़ी 22146 रीवा-भोपाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस के इंजन में अचानक धुआं उठने से हड़कंप मच गया। इंजन के ड्राइवर कैब से धुआं उठने के बाद रेलकर्मियों ने आग भड़कने से पहले इसे काबू कर लिया।
आदिवासी महिला ने पैर पकड़े पर तहसीलदार कार में बैठकर निकल गईं
अपनी पुश्तैनी जमीन पर जबरन कब्जे से परेशान दिव्यांग आदिवासी महिला सावित्री बाई अपने बेटे की बहू के साथ तहसील पहुंची और तहसीलदार रोशनी शेख के पैरों पर गिरकर न्याय की गुहार लगाई। महिला का आरोप है कि शिकायत किए आठ दिन बीत चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
किसानों की आवाज बुलंद, कांग्रेस ने धरना देकर BJP सरकार को घेरा
बेमौसम बारिश से जिले में सैकड़ों हेक्टेयर फसलें चौपट हो गई हैं। फसल नुकसान के सर्वे और मुआवजे की मांग को लेकर किसान कांग्रेस ने जिला मुख्यालय के पटेल चौक पर धरना शुरू किया। इस दौरान विधायक बाबू जंडेल ने कहा कि किसानों की हालत बेहद गंभीर है।
कटनी जिले में ऑटो को टक्कर मारकर तालाब में गिरी कार
कटनी जिले में कुठला थाना क्षेत्र के बिलहरी में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। कार पहले सड़क किनारे खड़े एक ऑटो रिक्शा से टकराई और फिर उछलकर रेलिंग तोड़ते हुए लक्ष्मण सागर तालाब में जा गिरी। 

Hot this week

भोपाल: SBI के साथ 1266 करोड़ की धोखाधड़ी, प्रवर्तन निदेशालय ने की बड़ी कार्रवाई

​नई दिल्ली/भोपाल। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को फर्जी व्यापारिक...

भोपाल: चेन स्नेचर जीजा-साले गिरफ्तार, झाबुआ से दबोची पुलिस

​भोपाल। कोलर रोड थाना पुलिस ने चेन स्नेचिंग के...

भोपाल: अशोका गार्डन में बच्ची को बहलाकर ले गया बाइक सवार, घंटों बाद मिली सुरक्षित

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में मंगलवार...

भोपाल: क्राइम ब्रांच की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार...

Topics

देवास: ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का समापन, डिप्टी सीएम ने विकास कार्यों की दी सौगात

​देवास/सोनकच्छ। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज...

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बागेश्वर धाम सरकार से की भेंट, लिया आशीर्वाद

​भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img