Wednesday, November 11, 2026
19.1 C
Bhopal

पत्नी ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR

इंदौर के चदंन नगर में एक पति ने अपनी पत्नी और भाई और बहू की पिटाई कर दी। बताया जाता है कि वह अपनी प्रेमिका से बात कर रहा था। इस पर पत्नी ने रोका तो पति नाराज हाे गया। दोनों में कहासनी के बीच भाई और बहू आए तो आरोपी ने सभी की पिटाई कर दी। चदंन नगर पुलिस ने काजल तलवारे की शिकायत पर उसके पति गौतम तलवारे निवासी गंगा नगर के खिलाफ शनिवार रात 11 बजे मारपीट के मामले में एफआईआर की है। गौतम के मारपीट के दौरान भाई रितेश को सिर में गंभीर चोट आ गईं। पुलिस के मुताबिक काजल ने बताया कि रात में पति घर पहुंचे। किसी महिला से मोबाइल पर बात कर रहे थे। बात करते हुए काफी देर हो गई। खाना खाने के लिए कहां तो नही खाया।

इसके बाद काजल ने काफी समय से बात करने को लेकर टोका तो पति नाराज हो गया। उसने अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहां कि वह किसी से भी बात करे। उसे इस बात से क्या। आवाज सुनकर गौतम का भाई रितेश और बहू कनिशा पहुंची तो दोनों ने समझाने की कोशिश की। तब गौतम नाराज हो गया उसने मारपीट करते हुए रितेश के सिर में डंडे से मार दी। इस दौरान उसे चोट लग गई। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

Hot this week

भोपाल: 8 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

भोपाल। राजधानी की खजूरी सड़क थाना पुलिस को एक...

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, कार्रवाई से बचने माफिया ने दुकान फूंकी

गोटेगांव (नरसिंहपुर): गोटेगांव थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में...

Topics

भोपाल: 8 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

भोपाल। राजधानी की खजूरी सड़क थाना पुलिस को एक...

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, कार्रवाई से बचने माफिया ने दुकान फूंकी

गोटेगांव (नरसिंहपुर): गोटेगांव थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में...

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर महिला क्लर्क से छेड़छाड़ का आरोप, एफआईआर दर्ज

जबलपुर: नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर...

फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले युवक पर FIR दर्ज

कोलारस (शिवपुरी)। सोशल मीडिया पर मुस्लिम समाज को लेकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img