Sunday, March 29, 2026
25.1 C
Bhopal

महिला को सोशल मीडिया पर मैसेज भेजना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया

खंडवा में एक महिला को सोशल मीडिया पर मैसेज भेजना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। पड़ोसी में रहने वाले महिला के परिवार ने उसकी पिटाई कर दी। इतना पीटा कि उसे लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया और अस्पताल लेकर आई। इलाज के दौरान हाथ-पैर में फ्रैक्चर होना पाया गया है, वहीं सिर में 7 टांके आए हैं। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं।

मामला खंडवा के थाना मोघट रोड़ क्षेत्र के ग्राम अहमदपुर खैगांव का हैं। जिला अस्पताल में घायल हालत में भर्ती दिनेश पाल ने बताया कि, रविवार की सुबह उसके पड़ोसी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर उसे फॉलो किया। फिर उसने भी फॉलो बैक करते हुए उसे मैसेज में Hii लिखकर भेज दिया। उक्त अकाउंट पड़ोस में रहने वाले पुरूष के नाम से था। यह मैसेज करने के बाद वह खेत पर चले गया। कुछ देर बाद वहां पड़ोसी अपने कुटूम्ब के लोगों के साथ आया और मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी।

दिनेश ने बताया कि, मैंने मारपीट का विरोध किया और उनसे पूछा कि मुझे पीट क्यों रहे हो, वे कहने लगे कि तू हमारे परिवार की महिला के साथ छेड़छाड़ करता है। इंस्टाग्राम पर मैसेज करता है। इसलिए तुझे सबक सिखाने आए हैं। मुझे लाठी-डंडों से इतना पीटा कि लहूलुहान कर दिया। फिर खेत से उठाकर गांव में ले गए और गांव के मंदिर के सामने भी मेरे साथ मारपीट की। वे लोग गांव में एक पेड़ पर मुझे लटकाने वाले थे कि मेरी मां ने पुलिस को सूचना कर दी थी। इसी दौरान डायल 100 आ गई और मुझे अस्पताल लाया गया।

एसआई जांच कर रहे है, एफआईआर होगी

मामले में थाना मोघट रोड़ टीआई धीरेश धारवाल का कहना है कि, इस मामले में फरियादी ने शिकायत की है। उसने कई लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। उसकी स्थिति को लेकर डाॅक्टर्स से अभिमत लिया है, प्रारंभिक तौर पर नॉर्मल चोंटे बताई गई हैं। आगे की जांच के लिए सब इंस्पेक्टर को जिला अस्पताल भेजा है। मेडिकल रिपोर्ट और बयान के आधार पर संबंधित धाराओं में एफआईआर की जाएगी।

Hot this week

नेशनल कुराश चैंपियनशिप: भोपाल की श्रेया यादव ने जीता कांस्य पदक

​भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की होनहार खिलाड़ी श्रेया...

भोपाल: बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर कारोबारी से 5.5 लाख की ठगी

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में साइबर जालसाजों...

बैंक मैनेजर को झांसा देकर युवक ने पार किए लाखों, पुलिस ने दर्ज की FIR”

सागर। शहर के गोपालगंज थाना क्षेत्र में जालसाजी का...

Topics

नेशनल कुराश चैंपियनशिप: भोपाल की श्रेया यादव ने जीता कांस्य पदक

​भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की होनहार खिलाड़ी श्रेया...

भोपाल: बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर कारोबारी से 5.5 लाख की ठगी

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में साइबर जालसाजों...

बैंक मैनेजर को झांसा देकर युवक ने पार किए लाखों, पुलिस ने दर्ज की FIR”

सागर। शहर के गोपालगंज थाना क्षेत्र में जालसाजी का...

अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों से दरिंदगी, तीन पर केस दर्ज

​नामली (रतलाम)। जिले के नामली क्षेत्र में मानवता को...

निवेश और नौकरी के नाम पर 25 लाख की ठगी, 6 से ज्यादा पर FIR

​इंदौर। शहर के एरोड्रम क्षेत्र में ऑनलाइन जालसाजों ने...

भोपाल के 35 इलाकों में कल 6 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी इलाकों में कल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img