Thursday, February 12, 2026
23.1 C
Bhopal

कर्ज से परेशान किसान ने खाया जहर

इंदौर के चंदन नगर में रहने वाले एक बुजुर्ग की सोमवार सुबह एमवाय अस्पताल में मौत हो गई। दरअसल, कर्ज से परेशान होकर बुजुर्ग ने जहर खा लिया था।

चंदन नगर पुलिस के अनुसार, मृतक का नाम मंशाराम (60) पुत्र बालमुकुंद सिलोदरे, निवासी राजनगर है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम किया है।

मंशाराम के बेटे धर्मेंद्र सिलोदरे ने बताया कि शुक्रवार रात पिता की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे मंगलवार को घर से निकले थे, जिसके बाद परिवारजन उनकी तलाश कर रहे थे। शुक्रवार रात वे घर लौटे, तब उनकी हालत खराब थी। डॉक्टरों ने जांच में बताया कि उन्होंने जहर खाया था।

ढाई लाख रुपए का था कर्ज

धर्मेंद्र ने बताया कि पिता पर करीब ढाई लाख रुपए का कर्ज था। कर्जदार उनसे पैसे लेने घर नहीं आते थे, लेकिन फोन कर लगातार दबाव बनाते थे। जब उनसे कर्जदारों के नाम पूछे, तो उन्होंने कहा कि “कर्ज मेरा है, मैं चुका दूंगा,” लेकिन किसी का नाम नहीं बताया। इसी को लेकर कई बार घर में पत्नी और बेटे से कहासुनी भी हुई थी।

परिवार के अनुसार, मंशाराम पिछले कुछ दिनों से ज्यादा तनाव में रहने लगे थे। वे सिलाई का काम करते थे और उनका बेटा भी यही काम करता है। परिवार में पत्नी, बहू और दो पोते साथ रहते हैं।

बुआ से झगड़ा हुआ तो महिला ने लगाई फांसी, बचाई गई जान

इधर, बच्चों की फीस भरने के लिए 5 हजार रुपए उधार लेने पर विवाद के बाद एक महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया। समय रहते परिवार के लोगों ने महिला को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया।

छत्रीपुरा पुलिस के अनुसार, सोनाली (30) पति गोलू धाकड़ को उसके पिता ताराचंद रविवार शाम एमवाय अस्पताल लेकर आए। पुलिस जांच में पता चला कि सोनाली ने अपनी मां की बुआ से दो महीने पहले बच्चों की फीस भरने के लिए 5 हजार रुपए उधार लिए थे।

रुपए लौटाने में देरी होने पर बुआ रविवार को घर आ गईं और विवाद करने लगीं। इससे परेशान होकर सोनाली ने घर में फांसी लगा ली। परिवार के लोगों ने समय रहते उसे नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के मुताबिक, सोनाली कुछ समय से अपने पति से अलग रह रही है और वर्तमान में अपने माता-पिता के साथ रहती है। डॉक्टरों ने बताया कि सोनाली की हालत अब खतरे से बाहर है।छत्रीपुरा पुलिस सोमवार को अस्पताल जाकर उसके बयान दर्ज करेगी।

Hot this week

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

करेंसी एक्सचेंज के नाम पर ठगी , नासिक के जालसाज ने भोपाल की युवती से ऐंठे 2.92 लाख

​राजधानी के गांधी नगर इलाके में करेंसी एक्सचेंज के...

Topics

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

इंदौर में फैक्ट्री मजदूर की गला रेतकर हत्या, रेलवे पटरी के पास मिला शव

​इंदौर | शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार...

चेन्नई एयरपोर्ट पर स्टोर खोलने के नाम पर स्टार्टअप महिला से 66 लाख की ठगी

​बड़ी कार्रवाई: 'विदवेदा' कंपनी के डायरेक्टर पर क्राइम ब्रांच...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img