Thursday, February 12, 2026
27.1 C
Bhopal

10 नवंबर 2025 MP की फटाफट बड़ी खबरें

सागर जिले के देवरी जनपद की गुगवारा ग्राम पंचायत के पड़रई गांव में उल्टी-दस्त की बीमारी ने कहर बरपा दिया है। गांव में अचानक कई लोग बीमार पड़ गए, जिनमें दो लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में चार वर्षीय बच्चा कृष्णा और गर्भवती महिला मनीषा शामिल हैं। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक 27 वर्षीय मॉडल की संदिग्ध हालात में मौत ने सनसनी फैला दी है। पुलिस के मुताबिक मृतका अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। सोमवार तड़के युवक उसे गंभीर हालत में भैंसाखेड़ी स्थित एक निजी अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया। डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद जांच शुरू की गई। युवक की पहचान कासिम नाम से हुई है, जो फिलहाल फरार है।
मध्य प्रदेश की एक करोड़ 26 लाख के करीब लाडली महिलाओं को अब 1500 रुपये प्रतिमाह सरकार द्वारा दिए जाएंगे 250 रुपये की राशि बढ़ाने का निर्णय बैठक में दिया गया, मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा की थी। 12 नवंबर को सिवनी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री यह राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित करेंगे।
गुना के कैंट थानाक्षेत्र के नानाखेड़ी कृषि उपज मंडी परिसर में बीती रात एक किसान की पत्थर से वार कर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने बेल पारदी समाज के सात आरोपित अभिरक्षा में लिए हैं। साथ ही हत्या का प्रकरण दर्ज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार किसान सोनू पुत्र हरतूम सिंह यादव उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बूढ़ाखेड़ा थाना आरोन बीती शाम गुना मंडी में अपनी मक्का की उपज बेचने के लिए पहुंचा था।
आज से रीवा और दिल्ली के बीच विमान सेवा की शुरुआत हो गई है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने 72 सीटर विमान सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मंत्रालय से दिल्ली-रीवा हवाई सेवा के वर्चुअल शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा, रीवा-दिल्ली हवाई सेवा के शुभारंभ के अवसर पर मुझे प्रसन्नता हो रही है। 24 घंटे के हवाई यातायात से रीवा जुड़ रहा है।
शहर में ठंड का असर दिखाई देने लगा है। लोग गर्म कपड़े पहन रहे हैं, तो भगवान की दिनचर्या में भी परिवर्तन आ गया है। मौसम में ठंडक के चलते रविवार रात में भगवान गणेश को शॉल ओढ़ाई गई। वहीं दूध-जलेबी, हलवा और लड्‌डू का नैवैद्य अर्पित किया गया।

Hot this week

इंदौर में फैक्ट्री मजदूर की गला रेतकर हत्या, रेलवे पटरी के पास मिला शव

​इंदौर | शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार...

चेन्नई एयरपोर्ट पर स्टोर खोलने के नाम पर स्टार्टअप महिला से 66 लाख की ठगी

​बड़ी कार्रवाई: 'विदवेदा' कंपनी के डायरेक्टर पर क्राइम ब्रांच...

नाबालिग को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाला मां का प्रेमी गिरफ्तार

ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में करीब पांच...

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

Topics

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img