Saturday, September 26, 2026
29.1 C
Bhopal

अस्पताल की चौथी मंजिल से गिरे मरीज की मौत

भोपाल निशातपुरा इलाके में निजी अस्पताल की छत से गिरने के कारण युवक की मौत हो गई। फिलहाल घटना गिरने से हुई कि युवक ने सुसाइड किया है, इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को पीएम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी गई है।

टीआई मनोज पटवा के मुताबिक रविवार की रात को सूचना मिली थी कि पीपुल्स अस्पताल की चौथी मंजिल स्थित छत से एक युवक गिर गया। इस युवक ने देर रात को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की शिनाख्त रणधीर धाकड़ पिता विजय धाकड़ (42) के रूप में की है।

बेड से उठकर स्वयं छत तक पहुंचा वह मूल रूप से बाड़ी बरेली का रहने वाला था। 13 नवंबर को नेत्र संबंधी ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती हुआ था। उसका ऑपरेशन 14 नवंबर को हो चुका था। अस्पताल की ओर से बताया गया कि वे स्वयं छत पर गया और वहां से संदिग्ध हालात में गिर गया था।

एफएसएल की टीम ने किया स्पॉट का निरीक्षण टीआई ने बताया कि जांच के बाद ही साफ होगा कि युवक ने सुसाइड किया है अथवा पांव फिसलने से उसकी जान गई है। सोमवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। पीएम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी गई है। घटना के समय युवक के साथ कोई अटेंडर भी मौजूद नहीं था, वे अकेला ही ऑपरेशन कराने आया था।

Hot this week

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img