Wednesday, November 11, 2026
19.1 C
Bhopal

दिनदहाड़े महिला की चाकू मारकर हत्या

जबलपुर में मंगलवार की सुबह करीब 9:00 बजे एक महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। महिला का नाम मुस्कान यादव (31) है, जो ओमती थाना क्षेत्र के उड़िया मोहल्ले में रहती थी। आज सुबह जब वह घर के बाहर काम कर रही थी, तभी पड़ोस में ही रहने वाला आरोपी उसके पास पहुंचा और जबरन बात करने लगा। इसी दौरान महिला ने उसकी बातों को अनसुना करते हुए घर के अंदर जाने की कोशिश की, तभी उसने चाकू से हमला कर दिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। सुबह लगभग 11:30 बजे इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

3 महीने से कर रहा था परेशान

वारदात की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता ओमती थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और पूछताछ शुरू की। इस दौरान बताया गया कि पड़ोस में रहने वाला गोलू यादव पिछले तीन महीनों से मुस्कान को लगातार परेशान कर रहा था, जिस पर मुस्कान के पति ने भी आपत्ति जताई थी।

आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज है केस

मृतका के पति आनंद यादव ने बताया कि मंगलवार सुबह जब वह घर पर नहा रहे थे, तभी उन्होंने अपनी पत्नी की चीख सुनी। जैसे ही वह बाहर आए, उन्होंने देखा कि गोलू यादव उनकी पत्नी मुस्कान यादव पर चाकू से हमला कर रहा है। इसके बाद भीड़ के पहुंचते ही गोलू यादव चाकू चमकाते हुए घंटाघर की ओर फरार हो गया।

आनंद यादव का कहना है कि आरोपी गोलू यादव आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ चोरी, मारपीट सहित कई संगीन अपराध दर्ज हैं।

Hot this week

भोपाल: 8 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

भोपाल। राजधानी की खजूरी सड़क थाना पुलिस को एक...

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, कार्रवाई से बचने माफिया ने दुकान फूंकी

गोटेगांव (नरसिंहपुर): गोटेगांव थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में...

Topics

भोपाल: 8 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

भोपाल। राजधानी की खजूरी सड़क थाना पुलिस को एक...

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, कार्रवाई से बचने माफिया ने दुकान फूंकी

गोटेगांव (नरसिंहपुर): गोटेगांव थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में...

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर महिला क्लर्क से छेड़छाड़ का आरोप, एफआईआर दर्ज

जबलपुर: नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर...

फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले युवक पर FIR दर्ज

कोलारस (शिवपुरी)। सोशल मीडिया पर मुस्लिम समाज को लेकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img