Thursday, August 13, 2026
27 C
Bhopal

जयपुर में डकैती डाल कर इंदौर भागे बदमाश को कोटखावदा थाना पुलिस ने अरेस्ट किया

जयपुर में डकैती डाल कर इंदौर भागे बदमाश को कोटखावदा थाना पुलिस ने अरेस्ट किया है। वह पिछले डेढ़ साल से फरारी काट रहा था। गिरफ्तार मास्टर माइंड ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर किडनैप कर लूट की वारदात की थी। कोटखावदा थाना पुलिस मामले में पूर्व में उसकी गैंग के चार बदमाशों को अरेस्ट कर जेसी भेज चुकी है।

डीसीपी (साउथ) राजर्षि राज ने बताया- डकैती के मामले में वांटेड बदमाश दिलराज मीना उर्फ डीके (22) निवासी लालसोट दौसा को बापर्दा अरेस्ट किया है। वह पिछले डेढ़ साल से फरार चल रहा था। अप्रैल-2024 में कोटखावदा निवासी मनीष चौधरी (30) के साथ वारदात हुई थी।

मारपीट कर किडनैप किया था

मनीष एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। चार अप्रैल को मनीष अपने घर लौट रहा था। इस दौरान बोलेरो गाड़ी में आए पांच बदमाशों ने मारपीट कर उसका किडनैप कर लिया। किडनैप कर सुनसान जगह ले जाकर मनीष के साथ मारपीट की। उसके बैंक अकाउंट से ऑनलाइन रुपए ट्रांसफर करने के साथ मोबाइल लूट लिया। चाकसू बाइपास पर चलती बोलेरो से फेंककर बदमाश फरार हो गए।

19 महीने से वांटेड बदमाश की तलाश कर रही थी पुलिस

पुलिस ने मामले में बदमाश राजू मीना, लड्‌डूराम मीना, महेश और दिलखुश मीना को अरेस्ट किया। पुलिस ने वारदात में यूज बोलेरो गाड़ी को जब्त कर लिया। गैंग के बदमाशों के पकड़े जाने का पता चलने पर मास्टर माइंड मनीष चौधरी फरार हो गया। पुलिस पिछले 19 महीने से वांटेड बदमाश की तलाश कर रही थी। एसीपी (चाकसू) भवानी सिंह के नेतृत्व में वांटेड बदमाश के लिए टीमें लगाई गई। पुलिस को मध्य प्रदेश के इंदौर में फरारी काटने का पता चला। पुलिस टीम ने दबिश देकर वांटेड डकैत मनीष चौधरी को धर-दबोचा।

Hot this week

Topics

19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

​खंडवा:पंधाना थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर 19...

सीबीआई अधिकारी बनकर बुजुर्ग दंपती से 22 लाख की ठगी, 12 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट

​जबलपुर: सिविल लाइन क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में रहने...

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img