Thursday, April 2, 2026
30.1 C
Bhopal

युवक ने दोस्त की बहन से शादी का वादा कर के किया रेप

ग्वालियर में एक युवती के साथ उसके ही भाई के दोस्त ने दुष्कर्म किया। युवती घर में अकेली थी उस समय उसके भाई का दोस्त मिलने आया। युवती को अकेला पाकर उसकी मांग में सिंदूर भर दिया और शादी का वादा कर दुष्कर्म किया। धोखे का शिकार युवती थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को संजय नगर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

इसके बाद उसे ब्लैकमेल कर होटल बुलाकर कई बार दुष्कर्म किया। घटना गणेश कॉलोनी हजीरा की है। अब जब युवती ने शादी के लिए कहा तो आरोपी मुकर गया है और युवती को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी की 2024 में हुई थी युवती के भाई से दोस्ती शहर के हजीरा थाना क्षेत्र स्थित गणेश कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय युवती बीएससी की छात्रा है। वर्ष 2024 से उसके भाई की दोस्ती विश्वजीत उर्फ गोलू राजावत पुत्र धर्मेन्द्र सिंह राजावत निवासी राम नगर गणेश मंदिर के पास से है। विश्वजीत का अक्सर उसके घर आना जाना है। पिछले महीने 10 अक्टूबर को छात्रा घर पर अकेली थी, उसके परिजन किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाहर गए थे।

इसी बीच विश्वजीत उसके घर आया और उसके भाई के बारे में पूछा तो छात्रा ने बता दिया कि भाई व अन्य परिजन घर पर नहीं है। इसका पता चलते ही वह अंदर आया और उसकी मांग भर दी। साथ ही बताया कि वह उससे प्यार करता है और शादी करेगा। इसके बाद जबरन उसके साथ गलत काम किया। जान से मारने की धमकी देकर बुलाया होटल वारदात के बाद आरोपी उसे घटना बताने पर जान से मारने की धमकी दे गया था और बदनामी के कारण वह चुप रही। कुछ दिन बाद बात करने के बहाने आरोपी ने उसे होटल तान्या पैलेस बुलाया और उसके साथ गलत काम किया। इस तरह वह उसका शोषण करने लगा। दो दिन पहले छात्रा ने शादी का दबाव बनाया तो वह अपने वादे से मुकर गया।

Hot this week

भोपाल: बंसल वन के बाहर आधी रात को गुंडागर्दी, युवक को कार से खींचकर पीटा

​भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके हबीबगंज में बुधवार देर...

भोपाल: बेगमगंज के युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी की हालत नाजुक

​भोपाल। राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात...

अयोध्या नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, भेजा जेल

​भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में सरेराह गुंडागर्दी...

बैंक ऑफ इंडिया फर्जीवाड़ा: पूर्व मैनेजर समेत दो को 7-7 साल की जेल

​भोपाल। बैंकिंग साख को बट्टा लगाने वाले मिसरोद शाखा...

Topics

गांजा तस्करों से वसूली के आरोप में नजीराबाद थाना प्रभारी लाइन हाजिर

​भोपाल। राजधानी के देहात क्षेत्र में खाकी को दागदार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img