Wednesday, November 11, 2026
19.1 C
Bhopal

भोपाल में कार से मिली ₹3.56 लाख की शराब

भोपाल में एक कार से 3 लाख 56 हजार रुपए की अवैध शराब जब्त की गई। कार्रवाई आबकारी विभाग ने बुधवार सुबह की। इस दौरान एक युवक कार छोड़कर भाग निकला।

आबकारी कंट्रोलर आरजी भदौरिया ने बताया कि बावड़िया कलां स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी क्षेत्र में यह कार्रवाई कर 306 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई।

घेराबंदी कर की कार्रवाई आबकारी विभाग की टीम ने कॉलोनी के पास घेराबंदी करते हुए एक कार को रोका। इसी दौरान चालक फरार हो गया। कार की तलाशी लेने पर विभिन्न ब्रांड हाई रेंज की अंग्रेजी शराब की 34 कार्टूनों में करीब 306 लीटर शराब भरी मिली। इस पर कार और शराब जब्त किए गए। अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मप्र आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क, 34(2) के तहत केस दर्ज किया गया।

लगातार कार्रवाई होगी सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र धाकड़ ने बताया कि टीम द्वारा लगातार अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की जा रही है। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।

Hot this week

भोपाल: 8 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

भोपाल। राजधानी की खजूरी सड़क थाना पुलिस को एक...

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, कार्रवाई से बचने माफिया ने दुकान फूंकी

गोटेगांव (नरसिंहपुर): गोटेगांव थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में...

Topics

भोपाल: 8 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

भोपाल। राजधानी की खजूरी सड़क थाना पुलिस को एक...

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, कार्रवाई से बचने माफिया ने दुकान फूंकी

गोटेगांव (नरसिंहपुर): गोटेगांव थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में...

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर महिला क्लर्क से छेड़छाड़ का आरोप, एफआईआर दर्ज

जबलपुर: नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर...

फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले युवक पर FIR दर्ज

कोलारस (शिवपुरी)। सोशल मीडिया पर मुस्लिम समाज को लेकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img