Tuesday, August 11, 2026
26.4 C
Bhopal

बाइक लूटने वाले 5 गिरफ्तार, 7 बाइक जब्त

जबलपुर के बरगी थाना क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों में पिछले एक महीने से लगातार हो रही लूट और डकैती की वारदातों का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने दोपहिया वाहनों की लूट को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से सात मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

बरगी पुलिस डीएसपी हेमंत कुमार के अनुसार, अक्टूबर और नवंबर माह में एक गिरोह द्वारा लोगों को चाकू की नोक पर रोककर बाइक लूटने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही थीं। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक विशेष टीम गठित की और उनकी तलाश शुरू की।

जाँच के दौरान मिली मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश दी और इन वारदातों में शामिल कुछ विधि विरुद्ध आरोपियों को हिरासत में लिया। उनकी निशानदेही पर गिरोह के अन्य आरोपी अमन नाथ (निवासी बरेला), मंजीत झरिया (निवासी बरगी), पवन बर्मन (निवासी बरगी) और सजल (निवासी बरगी) को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए पांचों आरोपियों से 7 बाइक जब्त की हैं।

Hot this week

दूध-घी में मिलावट पर खाद्य विभाग सख्त: प्रदेशभर में 2,234 सैंपल लिए, 3 अधिकारी निलंबित

​भोपाल: त्योहारों और आम दिनों में शुद्धता बनाए रखने के...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img