Tuesday, August 11, 2026
26.4 C
Bhopal

सागर में टोल प्लाजा के पास युवक को मारी गोली

सागर के सानौधा थाना क्षेत्र में गढ़ाकोटा रोड पर स्थित टोल प्लाजा के पास युवक पर फायर किया गया। गोली युवक के पेट में लगी है। घायल अवस्था में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार, फरियादी आशीष पिता शिवकुमार दुबे उम्र 33 साल निवासी गायत्री नगर मकरोनिया ने शिकायत में बताया कि गढ़ाकोटा रोड पर चनाटोरिया पर स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार-रविवार की रात करीब 3 बजे आफिस में बैठा था।

तभी राजेन्द्र दुबे निवासी मड़देवरा छतरपुर हाल निवास मकरोनिया जो अपने आप को टोल प्लाजा का पार्टनर बताता है उसका फोन टोल प्लाजा के मैनेजर रवि उपाध्याय के फोन पर आया। वह बोला कि आशीष से बात कराओ।

मैंने बात की तो राजेन्द्र ने गालीगलौज शुरू कर दी। बोला कि वहीं रुको मैं आता हूं। थोड़ी देर में वह कार से टोल प्लाजा की बाउंड्री गेट के बाहर आया। गाड़ी खड़ी की ओर ड्राइवर के साथ अंदर आया। मुझे साथ ले गया।

उसने कहा कि गोवंश की गाड़ियां मत रोका करो, टोल हमारा है। बात करते हुए उसने जान से मारने की नियत से मेरे ऊपर फायर कर दिया। गोली पेट में बांये तरफ लगी। मैं चिल्लाया तो टोल पर मौजूद कर्मचारी मौके पर आए।

इसी दौरान राजेंद्र दुबे फायर करते हुए कार में बैठकर भाग गया। कर्मचारियों ने मुझे अस्पताल पहुंचाया। मामले में सानौधा थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस टोल प्लासा के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

Hot this week

दतिया के सेवढ़ा में सफाई कर्मियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी, समर्थन में बाजार बंद; जगह-जगह लगे कचरे के ढेर

​दतिया: नगर परिषद के आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल...

भंडारी ब्रिज के नीचे से 5.40 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार, पहले भी दर्ज है एनडीपीएस एक्ट का केस

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को परदेशीपुरा क्षेत्र स्थित भंडारी...

भोपाल: नाइट गश्त पर निकले आरक्षक को कार में बनाया बंधक, रातभर घुमाया और मारपीट की

​भोपाल: राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े...

Topics

भोपाल: नाइट गश्त पर निकले आरक्षक को कार में बनाया बंधक, रातभर घुमाया और मारपीट की

​भोपाल: राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े...

पुलिसकर्मी बनकर होटल में घुसे, धमकाकर ऐंठे 60 हजार; तीन गिरफ्तार

​भोपाल: ​पिपलानी थाना क्षेत्र के एक होटल में फर्जी पुलिसकर्मी...

शहर में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा: 3 लाख से अधिक का अमानक घी-पनीर जब्त

​इंदौर: खाद्य सुरक्षा प्रशासन के विशेष अभियान के तहत सोमवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img