Friday, September 25, 2026
20.9 C
Bhopal

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में युवक को पीटा

भोपाल के भानपुर में मां भवानी हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए एक युवक को जमकर पीटा। कार्यकर्ताओं ने एक लड़की के साथ उसकी चैट्स दिखाई। पुलिस और प्रशासन पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाकर वीडियो वायरल किए। युवक को आंखों में गंभीर चोट आई है।

हिंदू संगठन की ओर से कार्रवाई के लिए छोला मंदिर थाने में आवेदन दिया गया है, वहीं जिस युवती को लव जिहाद का शिकार बताया गया, उसने भी थाने में आवेदन देकर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं चाहने और उसके साथ किसी तरह का गलत काम नहीं होने की बात कही है। युवती ने युवक को पूर्व परिचित बताया है।

मारपीट करते वीडियो भी बनाया

जानकारी के मुताबिक, ईंटखेड़ी-अयोध्या नगर निवासी शानू खान एक लड़की से मिलने गया था। रविवार रात युवती से मिलकर लौट रहा था, तभी भानपुर में मां भवानी हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ लिया। उसके साथ जमकर मारपीट की और वीडियो बना लिया। वीडियो में कार्यकर्ता उससे नाम और एड्रेस पूछ रहे हैं।

साथ ही उसके मोबाइल फोन को चेक किया, जिसमें शानू और हिंदू युवती के बीच वॉट्सऐप चैट्स मौजूद थे। आगे बातचीत में शानू ने स्वीकार किया कि वह युवती से मिलने अयोध्या नगर गया था। वहां से लौट रहा है। शानू की दोनों आंखों में चोट के निशान दिख रहे हैं।

पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप

पूरे घटनाक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्पॉट से वीडियो शूट किया, जिसमें वे बता रहे हैं कि डेढ़ घंटे से शानू हमारे पास है। छोला मंदिर थाने की टीआई सहित अन्य अधिकारियों को कॉल कर चुके हैं, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं आई है।

थाना प्रभारी बोलीं- युवती ने कार्रवाई नहीं करने आवेदन दिया छोला मंदिर थाने की प्रभारी सरस्वती चौहान ने बताया कि जिस लड़की को लव जिहाद का शिकार बताया गया, उसने आवेदन दिया है। उसमें कार्रवाई नहीं करने और शानू के द्वारा किसी तरह का गलत काम नहीं करने की बात लिखी है।

Hot this week

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

देवास में गणेश पंडाल के पास विवाद: अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर

​देवास: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुखर्जी नगर में गुरुवार...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

Topics

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने की आत्महत्या, सिकल सेल बीमारी से थे पीड़ित

​भोपाल: अवधपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व...

मंडला नगर पालिका CMO 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

​मंडला: लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img