Tuesday, May 12, 2026
37.7 C
Bhopal

24 नवंबर MP की फटाफट बड़ी खबरें

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी का जल्द विस्तार होगा। इसके बाद प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य व विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किए जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की टीम का विस्तार होने पर लंबे समय से जिम्मेदारी से मुक्त नेताओं को भी मौका मिलेगा। खंडेलवाल ने मनोरंजन मिश्रा को मोर्चा प्रभारी बनाकर यह स्पष्ट कर दिया है।
मुख्यमंत्री प्रदेश में बिजली बिल बकायादारों के लिए ‘समाधान योजना 2025-26’ के प्रथम चरण में मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। योजना के तहत अब तक 63 हजार 827 उपभोक्ता लाभांवित हुए हैं, जिससे उपभोक्ताओं का 5.13 करोड़ रुपये का सरचार्ज माफ हुआ…
रायसेन मासूम से दुष्कर्म मामले में आरोपित अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है, हिन्दू संगठनों सहित जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आक्रोशित भीड़ ने मंडीदीप में जाम लगा दिया है। यहां पूर्व मंत्री क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र पटवा भी पहुंचे हैं और धरने पर साथ में बैठे हैं। पूर्व सांसद बुदनी विधायक रमाकांत भार्गव भी जाम में फंस गए हैं।
पंजीयन विभाग ने अक्टूबर 2025 में भोपाल में साइबर पंजीयन कार्यालय खोलने का नोटिफिकेशन जारी किया था। कार्यालय शुरू करने की तैयारी जारी है, जल्द ही साइबर सब रजिस्ट्रारों की नियुक्ति की जाएगी। इसके बाद रजिस्ट्री का कार्य शुरू होगा। प्रदेश के किसी भी जिले में रहने वाला खरीदार वर्चुअल माध्यम से यहां से रजिस्ट्री करवा सकेगा।
अजाक्स के प्रांताध्यक्ष संतोष वर्मा का विवादित बयान सामने आने के बाद बवाल शुरू हो गया है। रविवार को आयोजित प्रांतीय अधिवेशन में वरिष्ठ IAS अधिकारी और नवनिर्वाचित प्रांताध्यक्ष वर्मा ने कहा कि “जब तक मेरे बेटे को कोई ब्राह्मण अपनी बेटी दान नहीं देता या उससे संबंध नहीं बनता, तब तक आरक्षण जारी रहना चाहिए।” इस बयान का वीडियो सामने आने के बाद विरोध तेज हो गया है।
राजधानी का बड़ा तालाब एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर के वाटर स्पोर्ट्स की मेजबानी करने जा रहा है। बोट क्लब पर 26 नवंबर से 30 नवंबर तक 8वीं इंटर स्टेट चैलेंजर्स एवं 45वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का शुभारंभ 26 नवंबर को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे।

Hot this week

अशोका गार्डन: बीए की छात्रा ने हाथ की नस काटकर की खुदकुशी

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में एक 19...

भोपाल: पारिवारिक कलह में पिता ने बेटे पर दागी गोली, बाल-बाल बचा किशोर

​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में...

भोपाल: बाइक टकराने के मामूली विवाद में खूनी खेल, युवक की चाकू मारकर हत्या

भोपाल के छोला मंदिर इलाके में बाइक टकराने जैसी...

Topics

अशोका गार्डन: बीए की छात्रा ने हाथ की नस काटकर की खुदकुशी

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में एक 19...

भोपाल: पारिवारिक कलह में पिता ने बेटे पर दागी गोली, बाल-बाल बचा किशोर

​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में...

एसपी ऑफिस में रेप पीड़िता ने खुद पर चाकू ताना, मची अफरा-तफरी

​ग्वालियर। सोमवार को ग्वालियर एसपी कार्यालय में उस वक्त...

भोपाल: कल 45 इलाकों में बिजली गुल, समय पर निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। शहर के करीब 45 प्रमुख इलाकों में मंगलवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img