Saturday, April 4, 2026
33.6 C
Bhopal

सागर में युवक की पीट-पीटकर कर दी हत्या

सागर के कोतवाली थाना क्षेत्र के लाजपतपुर में हिस्ट्रीशीटर की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार को वारदात का वीडियो सामने आया है, जिसमें बदमाश को हमलावर डंडों से बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। वह छोड़ दो… मत मारो की गुहार लगा रहा है। लेकिन हमलावर कह रहे है कि इसके पैर तोड़ दो।

वारदात 25 नवंबर की रात की है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।

मारपीट से गंभीर चोटें आई, दो दिन बाद मौत पुलिस के अनुसार, 25 नवंबर की रात सुशील चौबे (40) निवासी बाहुवली कॉलोनी रास्ते के समय लाजपतपुर क्षेत्र में गली से जा रहा था। जहां किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद में कुछ लोगों ने उसके साथ डंडों से जमकर मारपीट की। मारपीट में आई चोटों से वह गंभीर घायल हुआ।

भाई ने कहा- लोगों ने बेरहमी से पिटाई की सुशील के बड़े भाई सुधीर चौबे ने बताया कि लाजपतपुर में कुछ लोगों ने भाई के साथ बेरहमी से मारपीट की है। मारपीट में आई चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। मारपीट करने वालों में तुलसी प्रजापति और अन्य लोग शामिल हैं। मारपीट किस बात पर की, यह पता नहीं है। उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस ने कहा- आरोपियों की कर रहे तलाश कोतवाली थाना प्रभारी मनीष सिंघल ने बताया कि सुशील चौबे के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। घटना के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है। पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

सुशील चौबे कोतवाली और गोपालगंज थाने का निगरानी बदमाश था। उसके खिलाफ पूर्व से पैसे छीनना, मारपीट करने जैसे करीब दो दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Hot this week

भोपाल पुलिस की बड़ी कामयाबी: ज्वेलरी शोरूम में डकैती की साजिश नाकाम, 6 बदमाश गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की गोविंदपुरा थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते...

क्रिप्टो के नाम पर बैंककर्मी से 2.80 लाख की ठगी

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर इलाके में साइबर जालसाजों...

अभाविप का शिक्षा संवाद: ‘भारतीय ज्ञान परंपरा ही हमारी असली पहचान’

​भोपाल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) द्वारा राजधानी में...

Topics

भोपाल पुलिस की बड़ी कामयाबी: ज्वेलरी शोरूम में डकैती की साजिश नाकाम, 6 बदमाश गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की गोविंदपुरा थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते...

क्रिप्टो के नाम पर बैंककर्मी से 2.80 लाख की ठगी

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर इलाके में साइबर जालसाजों...

अभाविप का शिक्षा संवाद: ‘भारतीय ज्ञान परंपरा ही हमारी असली पहचान’

​भोपाल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) द्वारा राजधानी में...

चारधाम यात्रा के नाम पर जज से ₹1 लाख की ठगी

​जबलपुर। धार्मिक यात्राओं के नाम पर सक्रिय साइबर ठगों...

टीटी नगर पुलिस ने गांजा तस्करों को दबोचा, सवा किलो से अधिक गांजा बरामद

​ ​भोपाल। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत राजधानी की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img