Monday, March 30, 2026
27.1 C
Bhopal

कर्नाटक के राज्यपाल के पोते पर दहेज प्रताड़ना का आरोप

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत के पोते देवेंद्र गेहलोत की पत्नी दिव्या गेहलोत ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मंगलवार को उन्होंने रतलाम एसपी अमित कुमार को शिकायत सौंपकर दहेज प्रताड़ना, मारपीट, छत से धक्का देकर गिराने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।

दिव्या ने पति देवेंद्र गेहलोत, ससुर जितेंद्र गेहलोत (पूर्व विधायक आलोट), देवर विशाल गेहलोत और दादी सास अनिता गेहलोत के खिलाफ 50 लाख रुपए की दहेज मांग, शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न और बेटी को जबरन अपने पास रखने की शिकायत की है। बता दें कि दिव्या का ससुराल नागदा में और मायका रतलाम में है। इसीलिए शिकायत रतलाम एसपी से की थी।

इधर, आलोट के पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत ने इस मामले में कुछ भी कहने से मना कर दिया है। उनका कहना है कि आरोप कोई भी लगा सकता है मैं सारे तथ्यों के साथ मीडिया के सामने आऊंगा।

शादी के बाद सामने आया नशे और अवैध संबंधों का सच दिव्या ने बताया कि उनकी शादी 29 अप्रैल 2018 को रतलाम के ताल में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत हुई थी। शादी के समय कई बातें छिपाई गईं। ससुराल पहुंचने पर पता चला कि पति शराब व अन्य नशों का आदी है और दूसरी महिलाओं से संबंध भी हैं।

छत से धक्का देकर गिराने का आरोप दिव्या ने बताया कि 26 जनवरी 2025 की रात पति ने नशे में उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और छत से धक्का दे दिया। वह गैलरी में जा गिरी, जिससे रीढ़, कमर और कंधे में गंभीर चोट आई। रात भर अस्पताल नहीं ले जाया गया। अगले दिन नागदा से इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इलाज का खर्च भी पिता से वसूलने का दबाव बनाया गया। इसके बाद उन्हें सीधे मायके भेज दिया गया।

बेटी से जबरन दूर रखने का आरोप दिव्या का आरोप है कि उनकी 4 साल की बेटी ससुराल में ही रखी गई है। नवंबर में जब बेटी से मिलने स्कूल गईं तो पति ने मिलने से मना करवा दिया। कहा गया कि जब तक मायके से पैसे नहीं लाओगी, बेटी से मिलने नहीं देंगे।

एसपी ने उज्जैन आईजी को शिकायत करने को कहा दिव्या ने बताया कि हम रतलाम एसपी अमित कुमार के पास शिकायत लेकर गए। उन्होंने मामला नागदा का होने का कहते हुए उज्जैन आईजी व उज्जैन एसपी से शिकायत करने को कहा। हालांकि उन्होंने भी शिकायत आवेदन लिया है।

Hot this week

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

भोपाल: काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

​भोपाल। राजधानी के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में रविवार रात...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

Topics

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img