Monday, November 16, 2026
18.1 C
Bhopal

पति ने शक के चलते पत्नी-दो साल की बेटी को छत से फेंका

ग्वालियर में शराब के नशे में धुत एक युवक ने पत्नी और दो साल की मासूम बेटी को गर्दन पकड़कर घसीटा और एक मंजिल की छत से नीचे फेंक दिया। नीचे पत्थरों के बीच गिरकर मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना पनिहार के रायपुर कला गांव में 26 नवंबर की शाम 4.30 बजे की है। घायल महिला बुधवार को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद पनिहार थाने पहुंची और पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

महिला का आरोप है कि पति उस पर शक करता है। इसी के चलते वह आए दिन शराब पीकर उससे झगड़ा करता और मारपीट करता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया गया है कि ग्वालियर देहात के पनिहार थाना स्थित रायपुर कला गांव निवासी श्याम आदिवासी की बेटी 23 वर्षीय आरती आदिवासी की शादी तीन साल पहले श्याम आदिवासी से हुई थी। शादी के बाद से ही पति उस पर शक करता था और शराब के नशे में मारपीट करता था। दो साल पहले आरती ने बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम मानवी है।

लगातार मारपीट और प्रताड़ना से तंग आकर पांच महीने पहले आरती अपने मायके आ गई थी और वह यहां रह रही थी। जिस पर दीपावली पर पति श्याम भी उसके मायके में ही आकर रहने लगा था। वह आए दिन नशे में उससे मारपीट करता था।

26 नवंबर शाम 4.30 बजे की बात है। आरती, उसकी मां रामदेवी और बहन काजल छत पर गेहूं साफ कर रहे थे। तभी पास ही ताऊ मोहन कुमार की छत पर श्याम आदिवासी शराब पी रहा था। कुछ देर बाद उसने ताऊ के घर की छत से नशे में आरती और उसकी मां को गालियां देना शुरू कर दिया।

समझाने गई पत्नी को बेटी समेत छत से फेंका

लगातार गाली गलौज से परेशान होकर होकर आरती अपनी दो साल की बेटी को गोद में लेकर पति को समझाने के लिए ताऊ की छत पर पहुंची तो पति ने यहां उससे मारपीट शुरू कर दी। उसकी गर्दन पकड़कर घसीटकर घर की पहली मंजिल की बिना मुढैल की छत पर ले गया और मासूम बेटी समेत नीचे फेंक दिया।

पत्थरों पर गिरकर हुई गंभीर घायल

जिस छत से आरोपी ने पत्नी और बेटी को फेंका, उसकी ऊंचाई करीब 10 फीट थी। नीचे पत्थर पड़े हुए थे, महिला और उसकी बेटी पत्थरों पर गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गई। जिस पर बहन और मां ने एम्बुलेंस की मदद से उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। जहां से बुधवार को वह डिस्चार्ज हुई तो सीधे पनिहार थाना पहुंचकर शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एएसपी सुमन गुर्जर ने बताया-

एक युवक ने अपनी ही पत्नी, बेटी को शराब के नशे में छत से नीचे फेंक दिया है। घायल की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पत्नी पर शक करता है और नशे में मारपीट करता है।

Hot this week

जंगल की 5 एकड़ जमीन जोत रहा ट्रैक्टर जब्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

विदिशा (शमशाबाद)। वन विभाग की टीम ने शमशाबाद वन...

भोपाल में भीषण सड़क हादसा: डंपर की चपेट में आने से युवा महिला पत्रकार की मौत

भोपाल। राजधानी के भदभदा चौराहे पर रविवार सुबह करीब...

मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपी को अंतिम सांस तक उम्रकैद की सजा

भोपाल। राजधानी की एक विशेष अदालत ने 5 वर्षीय...

Topics

जंगल की 5 एकड़ जमीन जोत रहा ट्रैक्टर जब्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

विदिशा (शमशाबाद)। वन विभाग की टीम ने शमशाबाद वन...

मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन पर छेड़छाड़ का आरोप, महिला ने थाने में की शिकायत

रीवा। श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन और मेडिसिन...

जनसंवाद कार्यक्रम से गायब रहना पड़ा भारी, चूनाभट्टी थाना प्रभारी निलंबित

भोपाल। पुलिस कमिश्नर के जनसंवाद कार्यक्रम में गैरहाजिर रहना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img