Sunday, August 16, 2026
25.1 C
Bhopal

आते-जाते दो पड़ोसी करते थे अश्लील हरकते महिला ने की FIR

इंदौर के बाणगंगा इलाके में बुधवार एक समाजसेवी और लेखिका के साथ दो पड़ोसियों द्वारा छेड़छाड़ और मारपीट की घटना सामने आई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों पड़ोसियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसके पड़ोसी किशन उर्फ भूरा जोशी अक्सर उसे देखकर गाने गाता था, जिससे वह असहज और अपमानित महसूस करती थी। वहीं, दीपक कोष्ठी भी कई बार उस पर अश्लील हरकतें करता था, जिसे वह लंबे समय से नजरअंदाज करती आ रही थी।

पीड़िता ने बताया कि आरोपियों की हरकतों से परेशान होकर उसने घर से बाहर निकलना कम कर दिया था। एक दिन जब वह घर पर अकेली थी, तो दोनों आरोपी उसके घर में घुस आए और टिप्पणी करने लगे कि वह इतना सुंदर बनकर कहां जाती है।

शिकायत के अनुसार, दोनों ने उसका हाथ पकड़ा, अपशब्द कहे और थप्पड़ मारकर मारपीट की। आरोपियों ने धमकी भी दी कि अगर वह उनकी बात नहीं मानेगी तो उसके लिए ठीक नहीं होगा।

घटना के बाद पीड़िता ने अपने रिश्तेदारों को जानकारी दी और उनके साथ मिलकर थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट की धाराओं में कार्रवाई कर रही है।

Hot this week

टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में...

मंदसौर को मिली करोड़ों के स्वास्थ्य विकास कार्यों की सौगात

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात उप मुख्यमंत्री...

पत्नी को लेने गया तो सुसराल वालो ने की मारपीट युवक ने खाया जहर

ग्वालियर:किलागेट थाना क्षेत्र के मेवाती मोहल्ला (जगनापुरा) में रहने...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img