Thursday, July 2, 2026
25.4 C
Bhopal

दोस्त की पत्नी को बंधक बनाकर किया रेप

ग्वालियर देहात के घाटीगांव क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां दतिया पुलिस कंट्रोल रूम में पदस्थ 34 वर्षीय आरक्षक ने अपने ही दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म किया। घटना 4 दिसंबर की शाम करीब 7 बजे की है। महिला के शोर मचाने पर पति मौके पर पहुंचा तो आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को हाईवे से गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता का पति गया हुआ था बाजार पीड़िता अपने पति के साथ घाटीगांव क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है। 4 दिसंबर की शाम उसका पति बाजार गया था। इसी दौरान आरोपी मधुराज जाटव उनके घर पहुंचा। पहचान होने के कारण महिला ने उसे अंदर बैठाया। कुछ देर बाद उसने अचानक महिला का हाथ पकड़कर उसे जबरन कमरे में खींच लिया और दरवाजा बंद कर दुष्कर्म किया।

शोर सुनकर पति पहुंचा, आरोपी भागा पीड़िता के चीखने-चिल्लाने पर उसका पति घर पहुंच गया। पति को देखते ही आरोपी उसे धक्का देकर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। दंपती ने तुरंत घाटीगांव थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। संभावित ठिकानों पर दबिश के दौरान पुलिस को वह हाईवे पर मिला, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

रेप का मामला दर्ज, जांच जारी एसडीओपी शेखर दुबे ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी आरक्षक के खिलाफ बलात्कार की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

Topics

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...

पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर रेलवे रिटायर्ड कर्मचारी से 7.40 लाख की साइबर ठगी

​ग्वालियर। पेंशन वेरिफिकेशन का झांसा देकर साइबर ठगों ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img