Thursday, October 1, 2026
29.8 C
Bhopal

भोपाल में स्कूल की अकाउंटेंट ने किया सुसाइड

भोपाल के कोलार इलाके में रहने वाली युवती ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। वह मदर टेरेसा स्कूल में अकाउंटेंट थी। पुलिस को उसके पास से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने बीमारी के चलते जान देने की बात लिखी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना शुक्रवार की रात दस बजे की है। शनिवार की दोपहर को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक न्यू ओम नगर में रहने वाली 27 वर्षीय सुजाता खंडाले मदर टेरेसा स्कूल में अकाउंटेंट थी। शुक्रवार को ही उसका जन्मदिन था और इसी दिन उसने सुसाइड कर लिया। युवती ने अपने घर में फांसी लगा ली थी। इसके बाद परिजन उसे फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां कुछ देर बाद ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एएसआई मनोज नागवंशी के मुताबिक मृतका के पास से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने बीमारी से तंग आकर जान देने की बात लिखी है। हालांकि यह साफ नहीं हो सका है कि उसे बीमारी क्या थी। एएसआई ने बताया कि फिलहाल परिजनों के डिटेल बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं।

मां-पिता को लिखा सॉरी

मृतका ने सुसाइड नोट में मां पिता सहित सभी परिजनों से माफी मांगी है। उसने लिखा की मेरी मौत की जिम्मेदार मैं ही हूं। अब ओर सहन नहीं कर सकती। इस बीमारी से तंग आ चुकी हूं। हालांकि पूरे सुसाइड नोट में इस बात का जिक्र नहीं है कि उसे बीमारी क्या थी।

Hot this week

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img