Monday, August 17, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में 20.71 लाख वोटर्स का SIR डिजिटाइजेशन

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) में भोपाल के कुल 20 लाख 71 हजार से ज्यादा वोटर्स के फाॅर्म डिजिटाइज हो गए हैं, जो 97.5 प्रतिशत है। 7 में से चार विधानसभा- बैरसिया, हुजूर, भोपाल उत्तर और भोपाल मध्य में काम पूरा हो चुका है। बची 3 विधानसभा में अगले 24 घंटे में टारगेट पूरा करने का दावा है।

एसआईआर का काम 4 नवंबर से शुरू हुआ था, जो 9 दिसंबर तक चलना है। सबसे पहले बैरसिया विधानसभा ने टारगेट पूरा किया। इसके बाद हुजूर, उत्तर और मध्य ने भी काम निपटा लिया है। शाम 4 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार, भोपाल में कुल 20 लाख 71 हजार 412 वोटर्स के फाॅर्म डिजिटाइज हो चुके थे। शाम 6 बजे यह आंकड़ा और बढ़ गया।

जिन विधानसभा में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, उनके रिटर्निंग अधिकारी, बीएलओ को बड़ा तालाब में शिकारा नाव की सैर करवाई जा रही है।

9.6 प्रतिशत वोटर्स नो मेपिंग में 9.6 प्रतिशत ऐसे वोटर्स हैं, जिन्हें नो मेपिंग में रखा गया है। यानी, उनका एसआईआर फाॅर्म तो भर दिया गया, लेकिन 2003 का डाटा मैच नहीं हो रहा। 9 दिसंबर के बाद इनकी जांच होगी।

18 दिन में टारगेट पूरा भोपाल की सात विधानसभा सीटों में 21 लाख 25 हजार 908 वोटर हैं। 19 नवंबर तक की स्थिति में फॉर्म की वापसी का प्रतिशत 7.37 ही था। वहीं, 6 दिसंबर की शाम तक यह 97.5% पहुंच गया। आंकड़ों के अनुसार, बैरसिया, हुजूर, मध्य और उत्तर में 100%, नरेला में 94.3 %, भोपाल दक्षिण-पश्चिम में 97.5% और गोविंदपुरा में 93% डिजिटलाइजेशन का काम हो गया है।

समझाईश, फटकार, कार्रवाई और सम्मान भी

एसआईआर के काम में लापरवाही बरतने पर एक दर्जन से ज्यादा बीएलओ पर कार्रवाई भी हो चुकी है। वहीं, अब काम पूरा करने वाले बीएलओ को सम्मानित भी किया जा रहा है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने शनिवार को भोपाल मध्य विधानसभा के बीएलओ का सम्मान किया। वहीं, दो दिन पहले काम पूरा करने पर बैरसिया के बीएलओ को बड़ा तालाब में शिकारा नाव की सैर करवाई गई थी।

Hot this week

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

Topics

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में...

मंदसौर को मिली करोड़ों के स्वास्थ्य विकास कार्यों की सौगात

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात उप मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img