Thursday, October 1, 2026
23.1 C
Bhopal

स्कूटी पर MD ड्रग्स लेकर घूमते मिले दो बदमाश

इंदौर । क्राइम ब्रांच की टीम ने स्कूटी पर MD ड्रग्स लेकर घूम रहे दो बदमाशों को पकड़ा। उनके पास से 11.36 ग्राम MD ड्रग्स बरामद की गई है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1 लाख 20 हजार रुपए है। क्राइम ब्रांच की टीम दोनों से पूछताछ कर और भी जानकारी निकाल रही है।

एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के बाद क्राइम ब्रांच की टीम सिलिकॉन स्वस्तिक गेट नंबर 3 धार रोड पर पहुंची। यहां मुखबीर द्वारा बताए हुलिए के आधार पर टीम ने दो संदिग्ध की तलाश शुरू की। इस दौरान दोनों संदिग्ध सड़क किनारे स्कूटी के साथ खड़े दिखे। टीम ने तुरंत घेराबंदी की और उनसे पूछताछ की। टीम को देख दोनों घबरा गए।दोनों ने अपने नाम जफर पिता मौजूद खान निवासी चंदन नगर और शाहनवाज पिता रियाजुद्दीन निवासी चंदन नगर बताया। उनके तलाशी तो उनके पास से 11.36 ग्राम MD ड्रग्स बरामद की गई। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि दोनों सस्ते दामों में ड्रग्स खरीदकर शहर में नशे के आदी लोगों को ज्यादा दामों में बेचते थे। ज्यादा पैसा कमाने के लिए दोनों ड्रग्स बेचा करते थे। टीम उनसे ओर भी जानकारी निकाल रही है।

ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया बदमाश इधर, पलासिया पुलिस ने भी 8.13 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक बदमाश को चेकिंग के दौरान पकड़ा है। पकड़ाए युवक का नाम शुभम बोरासी निवासी बड़ी ग्वालटोली इंदौर है। कुछ दिनों पहले पलासिया पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को पकड़ा था। इस आरोपी को शुभम ही ब्राउन शुगर सप्लाई करता था।

Hot this week

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img