Saturday, October 3, 2026
20.7 C
Bhopal

Lathmar Holi 2022: कब है लट्ठमार होली, जानिए फुलैरा दूज से लेकर रंगभरी एकादशी की तिथि यहां

Lathmar Holi 2022: हिंदू धर्म में होली के त्योहार का खास महत्व है। रंगों से भरे इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना गया है। फाल्गुन माह 17 फरवरी से शुरू हो गया है। फाल्गुन में पहने वाली होली का पर्व देशभर में बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। होली को फाग उत्सव भी कहा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होलिकाष्टक लगेगा। मान्यता है कि भगवान श्री कृष्ण की नगरी मथुरा और वृंदावन में राधारानी ठाकुर जी के साथ फूलों की होली खेलती हैं। फुलैरा दौज के दिन भक्त राधारानी मंदिर दर्शन करते हैं।

होली की जरूरी तिथियां:

  • फुलैरा दूज की तिथि – 4 मार्च, शुक्रवार
  • नंदगांव में फाग आमंत्रमण महोत्सव की तिथि – 10 मार्च, गुरुवार
  • बरसाना में लड्डू होली खेलने की तिथि – 10 मार्च, गुरुवार
  • होलाष्टक आरंभ तिथि – 10 मार्च, गुरुवार
  • बरसाना में लट्ठमार होली की तिथि – 11 मार्च, शुक्रवार
  • नंदगांव में लट्ठमार होली की तिथि – 12 मार्च, शनिवार
  • रंगभरी एकादशी की तिथि – 14 मार्च, सोमवार
  • होलिका दहन की तिथि – 17 मार्च, गुरुवार
  • होली उत्सव – 18 मार्च, शुक्रवार

होलिका दहन 2022 तिथि व मुहूर्त

हिंदू कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि 17 मार्च को दोपहर 01.29 बजे से लगने वाली है। जो 18 मार्च को दोपहर 12.47 तक रहने वाली है। बता दें होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा को होता है। इस दिन को छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है।

होली का महत्व

मान्यता के अनुसार जब होलाष्टर लग जाता है। उसके बाद किसी प्रकार का कोई मांगलिक कार्य नहीं होता है। फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होलाष्टक आरंभ होगा। होली के 8 दिन पहले से भक्त प्रह्लाद के साथ कई यातनाएं हो रही थीं। जिसके कारण होलाष्टक लगने के बाद कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Hot this week

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

Topics

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img