Wednesday, April 29, 2026
36.1 C
Bhopal

इंदौर में किशोरी को बहला फुसलाकर किया विवाह, आरोपित पर लव जिहाद सहित 12 धाराओं में केस दर्ज

संयोगितागंज थाना पुलिस ने आजाद नगर में रहने वाले सोहेल पुत्र शरीफ के खिलाफ दुष्कर्म, पास्को और धर्मांतरण, लव जिहाद की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। आरोपित ने 17 साल की किशोरी को बहला फुसला कर पहले शादी की। इसके बाद उसे गर्भवती कर दिया। 17 फरवरी को किशोरी ने समय पूर्व एक शिशु को जन्म दिया। अस्पताल में उसकी उम्र से पूरे मामले का खुलासा हुआ है। आरोपित को चार दिन पहले ही किसी मामले में पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।

संयोगितागंज पुलिस के अनुसार, बाल कल्याण समिति की तरफ से दिए गए पत्र के आधार पर केस दर्ज किया गया है। समिति की अध्यक्ष पल्लवी पोरवाल और अन्य सदस्यों ने किशोरी की कांउसिलिंग के बाद यह पत्र भेजा था। किशोरी साजन नगर की रहने वाली है, जबकि आरोपित सोहेल आजाद नगर का रहने वाला है। 17 फरवरी को उसके स्वजन किशोरी को पीसी सेठी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। वह गर्भवती थी। यहां पर उसने समय पूर्व एक बालिका को जन्म दिया जो एनआइसीयू में भर्ती है। पुलिस ने बताया कि अस्पताल में जब किशोरी का आधारकार्ड मांगा गया तो पता चला कि वह केवल 17 साल की है। उसने बताया कि सोहेल ने उससे विवाह कर लिया था, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई थी। पुलिस ने बताया कि सोहेल के खिलाफ भारतीय दंड विधान, पास्को और मध्य प्रदेश धार्मिक स्वत्रंतता अधिनियम सहित कुल 12 धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले में अब किशोरी के माता-पिता के भी बयान लिए जाएंगे।

फर्जी कस्टमर केयर ने मोबाइल हैक कर खाते से एक लाख निकाले

इंदौर। मोबाइल हैक कर एक लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने ठग के खातों से ट्रांजेक्शन पर रोक लगा दी है। ठग ने कस्टमर केयर अधिकारी बनकर बात की और मोबाइल ही हैक कर लिया। डीसीपी (अपराध) निमिष अग्रवाल के मुताबिक विवेक कुमार द्वारा एक लाख 751 रुपये की ठगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। विवेक ने पुलिस को बताया उसने ऋण के लिए आवेदन किया था। स्टेटस जानने के लिए विवेक ने गूगल पर कस्टमर केयर के नंबर ढूंढे और काल लगाया। नंबर ठग का निकला। ठग ने टीम व्यूवर एप डाउनलोड करवा कर विवेक का मोबाइल हैक कर लिया। आरोपित ने खाते से एक लाख 751 रुपये निकाल लिए। एडीसीपी गुरुप्रसाद पाराशर के मुताबिक विवेक ने हेल्प लाइन 7049124445 पर काल कर पूरी घटना बताई तो पुलिस ने गेटवे से संपर्क कर आरोपित के खाते से रुपये विवेक के खाते में जमा करवा दिए।

Hot this week

शादी से इनकार किया तो युवती को पीटा, बीच-बचाव करने आए दोस्त पर तलवार से हमला

​इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे आशिक और...

भोपाल: 13 दिन से लापता कारोबारी का शव मिला, अपनों पर ही हत्या का गहराया शक

​भोपाल। राजधानी के गुनगा इलाके में बुधवार को पुलिस...

मुरैना से दबोचे गए साइबर ठग, सोनीपत की महिला से लूटे थे 6.62 लाख रुपये

​सोनीपत पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी करने वाले एक...

Topics

शादी से इनकार किया तो युवती को पीटा, बीच-बचाव करने आए दोस्त पर तलवार से हमला

​इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे आशिक और...

भोपाल: 13 दिन से लापता कारोबारी का शव मिला, अपनों पर ही हत्या का गहराया शक

​भोपाल। राजधानी के गुनगा इलाके में बुधवार को पुलिस...

मुरैना से दबोचे गए साइबर ठग, सोनीपत की महिला से लूटे थे 6.62 लाख रुपये

​सोनीपत पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी करने वाले एक...

भोपाल के 35 इलाकों में कल 2 से 4 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 इलाकों में बुधवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img