Sunday, August 16, 2026
23.1 C
Bhopal

पत्नी ने प्रेमी से जान से मरवाने की धमकी दी पति ने कर लिया सुसाइड

पति को आत्महत्या के मामले में उकसाने के लिए पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पति ने प्रेमी और उसकी पत्नी पर आरोप लगाते हुए सुसाइड नोट छोड़ा था। इसके बाद घर में फंदा लगा कर सुसाइड कर लिया था।

पति ने सुसाइड नोट में लिखा था कि पत्नी उसे दहेज के केस में फंसाने की धमकी दे रही है। वहीं धमकाती है कि वह उसे प्रेमी से जान से मरवा देगी।

पुलिस ने मामले में जांच करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया है।

मामला झुंझुनूं के सदर थाना इलाके का सोमवार का है।

एसपी बृजेश उपाध्याय ने बताया- पति रणदीप सहारण को सुसाइड के लिए उकसाने के मामले में कपिल (32) पुत्र कुरड़राम, निवासी धतरवाला का बास तन औजतू और रणदीप की पत्नी मीना (32) निवासी नुनिया गोठड़ा को गिरफ्तार किया गया है।

मामले में सदर SHO मांगीलाल के नेतृत्व में गठित टीम ने जांच के बाद ये गिरफ्तारी की है।

फंदा लगाकर जान दी थी

एसपी ने बताया- मामला 1 जुलाई 2025 का है। अजाड़ी खुर्द निवासी रणदीप सहारण ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनके पिता शीशराम सहारण ने 7 जुलाई 2025 को पुलिस थाना सदर झुंझुनूं में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई।

शिकायत के अनुसार रणदीप ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा था। इस नोट में उसने अपनी मौत के लिए अपनी पत्नी मीना कुमारी और उसके प्रेमी कपिल को जिम्मेदार ठहराया था।

दहेज के केस में फंसाने की धमकी दी थी

रणदीप ने अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि पिछले दिसंबर से ही ये दोनों उसे लगातार परेशान कर रहे थे। उसने अपनी पत्नी को बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी।

Hot this week

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

Topics

टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में...

मंदसौर को मिली करोड़ों के स्वास्थ्य विकास कार्यों की सौगात

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात उप मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img