Thursday, October 1, 2026
22.1 C
Bhopal

एक्स बॉयफ्रेंड ने युवती से की छेड़छाड़

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में रहने वाली 21 वर्षीय युवती के साथ उसके पूर्व प्रेमी द्वारा छेड़छाड़ और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने बीच सड़क युवती के साथ बदसलूकी की और उसे धमकी भी दी। पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर अर्जुन पुत्र जगदीश चौहान निवासी ग्राम चापड़ा जिला देवास के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

बहन को छोड़ने आई थी, तभी पहुंचा आरोपी

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह घरेलू काम करती है। शनिवार को वह अपनी बहन को दोपहिया वाहन से एमपी पब्लिक स्कूल छोड़ने आई थी। जब वह वहां से लौट रही थी और वाहन मोड़ रही थी, तभी पीछे से आरोपी अर्जुन आ गया।

आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उससे मोबाइल मांगा और जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसका गला पकड़ लिया, थप्पड़ मारे। इस दौरान दोनों वाहन समेत गिर गए। आरोपी ने युवती पर दबाव बनाते हुए कहा कि उसे उससे बात करनी होगी, नहीं तो अंजाम ठीक नहीं होगा।

पहले थी दोस्ती, बातचीत बंद करने से नाराज था आरोपी

पीड़िता ने बताया कि आरोपी अर्जुन उसका पूर्व मित्र था और दोनों के बीच काफी समय तक बातचीत होती रही थी। आरोपी की हरकतों से परेशान होकर उसने मोबाइल पर बातचीत बंद कर दी थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ और मारपीट की।

पुलिस का कहना है

पुलिस का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है। युवती की सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम भी उठाए जा रहे हैं।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img