Thursday, October 1, 2026
25.6 C
Bhopal

4 एसपीएस अधिकारियों को मिला IPS कैडर अवॉर्ड

राज्य पुलिस सेवा के चार अधिकारियों को आईपीएस कैडर अवॉर्ड मिला है। ये सभी अधिकारी 2024 की डीपीसी में पदोन्नत किए गए हैं और भारतीय पुलिस सेवा के लिए चयनित हुए हैं। इस आदेश में विक्रांत मुरब, सुरेंद्र कुमार जैन, आशीष खरे और राजेश रघुवंशी को आईपीएस अवॉर्ड दिया गया है।

गृह मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी आदेश में कहा गया है कि मध्यप्रदेश के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी विक्रांत मुरब, सुरेंद्र कुमार जैन, आशीष खरे और राजेश रघुवंशी को आईपीएस अवॉर्ड किया जा रहा है। ये चारों अधिकारी एक साल के लिए परिवीक्षा अवधि में रहेंगे।

डीपीसी बैठक के एक माह बाद नोटिफिकेशन जारी

राज्य पुलिस सेवा के 1997 और 1998 बैच के इन अफसरों को आईपीएस पद पर प्रमोट करने के लिए 21 नवंबर को डीपीसी की बैठक हुई थी। विक्रांत मुरब राज्य पुलिस सेवा के 1997 बैच के अधिकारी हैं, जबकि सुरेंद्र कुमार जैन, आशीष खरे और राजेश रघुवंशी 1998 बैच के अधिकारी हैं। डीपीसी बैठक के एक माह बाद आज इसका नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

इससे पहले भी 12 सितंबर को इन पदों के लिए डीपीसी की बैठक हुई थी, लेकिन नोटिफिकेशन जारी होने में देरी और प्रशासनिक कारणों से उसे रद्द कर दिया गया था। इसके बाद 21 नवंबर को समिति की फिर से बैठक बुलाकर अंतिम निर्णय लिया गया। वरिष्ठता सूची में सबसे ऊपर सीताराम ससत्या और अमृत मीणा का नाम था। अमृत मीणा के जाति प्रमाण पत्र को लेकर आपत्ति के बाद प्रमोशन अटका हुआ है, वहीं ससत्या विभागीय जांच के चलते प्रमोशन से वंचित हो गए हैं।

डीपीसी के लिए 15 नामों पर विचार किया गया था। इनमें निमिषा पांडेय, राजेश कुमार मिश्रा, मलय जैन, अमित सक्सेना, मनीषा पाठक सोनी, सुमन गुर्जर, सव्यसाची सर्राफ, समर वर्मा और सत्येंद्र सिंह तोमर के नाम शामिल हैं।

Hot this week

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img