Friday, July 3, 2026
30.5 C
Bhopal

भोपाल में नवविवाहिता से पड़ोसी ने रेप किया

भोपाल के निशातपुरा इलाके में रहने वाली 20 साल की नवविवाहिता के साथ पड़ोसी ने रेप किया। आरोपी सुई और धागा मांगने उसके घर पहुंचा था। जहां महिला को अकेला देखकर उसके साथ ज्यादती की। पीड़िता के शोर मचाने पर उसका भांजा मौके पर पहुंचा।

जिसे देखकर आरोपी भाग निकला। पुलिस ने रेप का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक 20 वर्षीय महिला मूल रूप से ब्यावरा जिला राजगढ़ की रहने वाली है। उसकी शादी निशातपुरा इलाके में रहने वाले एक युवक से हुई है।

आरोपी महिला के पीछे-पीछे घर में चला गया

महिला ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की शाम को घर में अकेली थी। तभी पड़ोस में रहने वाला 44 वर्षीय भाऊ सिंह उसके घर पहुंचा। आरोपी ने उससे सुई और धागा मांगा, महिला इसे लेने के लिए घर के अंदर स्थित एक कमरे में गई। आरोपी भी पीछे-पीछे वहीं पहुंच गया। उसने महिला के साथ डरा और धमकाकर रेप किया।

पीड़िता ने शोर मचाया, इसी बीच एक महिला का भांजा घर पहुंच गया। जिसे देखकर आरोपी वहां से भाग निकला। जिसके बाद पीड़िता ने शिकायत थाने में पहुंचकर की। जांच के बाद बुधवार सुबह पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

इंदौर में महिलाओं और छात्राओं से छेड़छाड़ व धमकी के तीन मामले, पुलिस ने दर्ज की FIR

​इंदौर। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में महिलाओं और...

भोपाल: पेड़ से गिरे युवक की हालत गंभीर, 12 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

​भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित आरिफ नगर...

चौथी शादी की चाह में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश

​नरसिंहपुर: जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ...

भूषण स्टील मामला: नीरज सिंघल की पत्नी की 58 करोड़ की संपत्ति कुर्क

​इंदौर/नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भूषण स्टील लिमिटेड...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img