Friday, July 3, 2026
25.2 C
Bhopal

लिव-इन में रह रही युवती ने किया सुसाइड

इंदौर की सांईकृपा कॉलोनी में एक सप्ताह पहले दोस्त के पास रहने आई 22 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली। बुधवार रात युवती का शव फंदे पर लटका मिला, जिसके बाद दोस्त ने उसे एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और युवती के दोस्त को हिरासत में ले लिया है।

खजराना थाना प्रभारी मनोज सेंधव के अनुसार बुधवार रात करीब 11:30 बजे एमवाय अस्पताल से सूचना मिली थी कि जागृति कर्मा (22) को उसका दोस्त हर्ष पुत्र रोहित मिश्रा अस्पताल लेकर पहुंचा है। डॉक्टरों ने जांच के बाद जागृति को मृत घोषित कर दिया। हर्ष ने बताया कि उसने रात करीब 9 बजे जागृति को फंदे पर लटका हुआ देखा था।

एमआईटी कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी जागृति

पुलिस जांच में सामने आया है कि जागृति उज्जैन के एमआईटी कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी और मूल रूप से रीवा की रहने वाली थी। वह एक सप्ताह पहले इंदौर में दोस्त हर्ष के पास रहने आई थी। हर्ष मूल रूप से देवास का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

घटना से पहले हुई थी कहासुनी

पुलिस ने हर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में हर्ष ने बताया कि घटना से पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। हालांकि आत्महत्या के कारणों को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।

हर्ष से पूछताछ करेगी पुलिस

पुलिस ने मामले की जानकारी जागृति के परिजनों को दे दी है। जागृति के पिता शिक्षक हैं और परिवार में एक बहन व एक भाई भी है। थाना प्रभारी के मुताबिक परिजनों के बयान अभी दर्ज नहीं किए गए हैं। हर्ष से गुरुवार दोपहर में विस्तार से पूछताछ की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

भोपाल: शहर के प्रमुख चौराहों से हटेगी जाम की समस्या, प्रशासन सख्त

​भोपाल। शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने...

भोपाल: अग्नि सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले 6 कोचिंग संस्थान सील

​भोपाल। नगर निगम ने शुक्रवार को शहर के कोचिंग...

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव; केस दर्ज

​इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक महिला कलाकार (सिंगर)...

इंदौर में महिलाओं और छात्राओं से छेड़छाड़ व धमकी के तीन मामले, पुलिस ने दर्ज की FIR

​इंदौर। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में महिलाओं और...

Topics

भोपाल: अग्नि सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले 6 कोचिंग संस्थान सील

​भोपाल। नगर निगम ने शुक्रवार को शहर के कोचिंग...

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव; केस दर्ज

​इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक महिला कलाकार (सिंगर)...

भोपाल: पेड़ से गिरे युवक की हालत गंभीर, 12 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

​भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित आरिफ नगर...

चौथी शादी की चाह में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश

​नरसिंहपुर: जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img