Friday, July 3, 2026
28.5 C
Bhopal

फार्म हाउस पर चली गोली, एक गंभीर

सीहोर। श्यामपुर में सोठी रोड पर स्थित एक फार्म हाउस पर सोमवार रात में उस समय गोली चली, जब कुछ लोग वहां पार्टी कर रहे थे। एक व्यक्ति को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए भोपाल रेफर किया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार इस फार्महाउस पर बीती रात कुछ लोग पार्टी कर रहे थे। तभी एक व्यक्ति के हाथ से अचानक गोली चल गई। जिसमें पार्टी में शामिल एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पार्टी की खुशियां हड़कंप में बदल गईं। मामले को छुपाया जा सके इस लिए गंभीर व्यक्ति को भोपाल रैफर कर दिया गया। गोली चलने की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। जिसके बाद लोग मौके पर पंहुचे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को भी सूचना दी कि लेकिन अभी तक मामले में कोई प्रकरण दर्ज नहीं हुआ। मामले में अभी तक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। गोली किसने और क्यों चलाई यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका। पूरा मामला काफी हाई प्रोफाइल बताया जा रहा है। मामले में श्यामपुर थाना प्रभारी अर्जुन जयसवाल का कहना है कि उस फार्म हाउस पर सफेद सूअर पालने का काम होता है। यहां सुभाष मैथिल जो एक्स सर्विस मैन हैं वो अपने पार्टनर रामेश्वर मोहे के साथ फार्म हाउस पर कुछ परिचितों को बुलाकर पार्टी कर रहे थे। तभी फार्महाउस के बाहर आग ताप रहे कुछ लोगों को तेज आवाज आई और वे अंदर चले गए। सुभाष मैथिल बेसुध पड़े थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

चौथी शादी की चाह में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश

​नरसिंहपुर: जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ...

भूषण स्टील मामला: नीरज सिंघल की पत्नी की 58 करोड़ की संपत्ति कुर्क

​इंदौर/नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भूषण स्टील लिमिटेड...

विदिशा: गांधी चौक के पास भीषण सड़क हादसा, न्यायाधीश की कार और स्कॉर्पियो की भिड़ंत

​विदिशा। शहर के गांधी चौक-नीमताल इलाके में गुरुवार को...

Topics

चौथी शादी की चाह में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश

​नरसिंहपुर: जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ...

भूषण स्टील मामला: नीरज सिंघल की पत्नी की 58 करोड़ की संपत्ति कुर्क

​इंदौर/नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भूषण स्टील लिमिटेड...

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img