Sunday, July 5, 2026
33.5 C
Bhopal

कंटेनर में घुसी श्रद्धालुओं की ट्रैक्स क्रूजर, 4 की मौत

मैहर में नेशनल हाईवे-30 पर ट्रैक्स क्रूजर कंटेनर से टकरा गया। गाड़ी में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 11 से ज्यादा लोग घायल हैं। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया।

हादसा नादन में सोमवार देर रात हुआ। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्स क्रूजर (MP 20 ZY 2807) में करीब 20 लोग सवार थे। ये सभी कटनी के एनकेजे पकरिया से प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में 4 जनवरी से शुरू हो रहे माघ मेले में शामिल होने जा रहे थे। सभी को संगम में स्नान करना था। ग्राम तिलोरा के पास हाईवे पर वाहन आगे चल रहे कंटेनर में पीछे जा घुसा। मौके पर चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय लोग और पुलिसबल तुरंत मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से मैहर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। एक की रास्ते में मौत हो गई, वहीं एक अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 12 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Hot this week

भोपाल: 18 दिन जिंदगी से जंग हार गईं शैतान बाई, सड़क हादसे में गई जान

​बैरसिया। बैरसिया थाना क्षेत्र में करीब 18 दिन पहले...

लकी ड्रॉ में इनाम का लालच देकर महिला से 1.85 लाख की ठगी, गिरफ्तारी का डर दिखाकर लूटा

​ग्वालियर। थाटीपुर क्षेत्र में रहने वाली एक गृहिणी को...

सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर करता रहा दुष्कर्म

​इंदौर। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना...

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...

एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों ने किया 40 लाख का गबन

​इंदौर। एटीएम मशीनों में नकदी जमा करने वाली कंपनी...

Topics

भोपाल: 18 दिन जिंदगी से जंग हार गईं शैतान बाई, सड़क हादसे में गई जान

​बैरसिया। बैरसिया थाना क्षेत्र में करीब 18 दिन पहले...

लकी ड्रॉ में इनाम का लालच देकर महिला से 1.85 लाख की ठगी, गिरफ्तारी का डर दिखाकर लूटा

​ग्वालियर। थाटीपुर क्षेत्र में रहने वाली एक गृहिणी को...

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...

एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों ने किया 40 लाख का गबन

​इंदौर। एटीएम मशीनों में नकदी जमा करने वाली कंपनी...

भोपाल में परिचितों ने ही युवक को बनाया शिकार, कार लूटकर हुए फरार

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img