Saturday, October 3, 2026
21.5 C
Bhopal

भोपाल में एक्सीडेंट में युवक की मौत

भोपाल के बैरसिया थाना इलाके में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक सुन्दर सिंह पिता किरन सिंह (21) भोपाल की नवजीवन कॉलोनी मंडी गेट के पास किराए से रहता था। वह मूल रूप से ललरिया थाना बैरसिया का रहने वाला था और मजदूरी का काम करता था।

परिवार से मिलने के लिए मंगलवार को घर गया था। वहां से देर रात लौट रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी सुन्दर को भोपाल के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। टक्कर मारने वाले वाहन चालक की पहचान की कोशिश पुलिस कर रही है।

Hot this week

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

शाहपुरा में मामूली विवाद पर ऑटो चालक ने रैपिडो ड्राइवर पर किया चाकू से हमला

​भोपाल: शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र के सी सेक्टर में...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

Topics

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img