Sunday, October 4, 2026
25.3 C
Bhopal

तीन माह की बच्ची से दुष्कर्म, हालत गंभीर

मुरैना में एक तीन माह की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। शराब के नशे में रिश्ते के ताऊ ने ही दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया। ताऊ ने बच्ची को खिलाने के बहाने उठाया और अलग कमरे में ले जाकर उसके साथ रेप किया।

चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, तब बच्ची लहूलुहान हालत में मिली। मासूम को तुरंत जिला अस्पताल मुरैना लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई।

डॉक्टरों ने बताया कि अगले 72 घंटे उसके लिए बेहद क्रिटिकल हैं। स्थिति नाजुक होने पर बच्ची को ग्वालियर रेफर कर दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मां और दादी ने मना भी किया..आरोपी नहीं माना पीड़ित और आरोपी का परिवार एक ही घर में संयुक्त परिवार के रूप में रहते हैं। आरोपी बच्ची के पिता के ताऊ का लड़का है। आरोपी की उम्र 30 साल है। मंगलवार दोपहर 12 बजे के करीब आरोपी शराब के नशे में घर पहुंचा।

उस समय बच्ची घर के आंगन में खाट पर सो रही थी। आरोपी ने बच्ची को खिलाने के लिए उठाया तो पीड़ित बच्ची की मां और दादी ने उसे नशे में होने के कारण बच्ची को उठाने से मना किया। लेकिन वह नहीं माना और बच्ची को उठाकर पास के कमरे में ले गया।

सिविल सर्जन बोले- बच्ची की हालत गंभीर जिला अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. गजेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि बच्ची के साथ हैवानियत हुई है। उसका प्राथमिक उपचार कराने में बाद स्थिति क्रिटिकल होने के कारण उसे ग्वालियर रेफर किया गया है। बच्ची का काफी खून बह चुका था। उसका ऑपरेशन जरूरी है।

Hot this week

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

शाहपुरा में मामूली विवाद पर ऑटो चालक ने रैपिडो ड्राइवर पर किया चाकू से हमला

​भोपाल: शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र के सी सेक्टर में...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

Topics

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img