Wednesday, October 7, 2026
30.9 C
Bhopal

प्रेम प्रसंग के चलते चरित्र शंका में महिला की हत्या

खरगोन के भीकनगांव क्षेत्र में मंगलवार को एक महिला की हत्या का 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश हो गया है। पुलिस ने प्रेम प्रसंग के चलते चरित्र शंका में महिला की हत्या करने वाले आरोपी को खंडवा जिले के पंधाना थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

मृतका की पहचान फ्रीगंज, भीकनगांव निवासी 24 वर्षीय महिला के रूप में हुई है। भीकनगांव थाना क्षेत्र के गणपति बेड़ा इलाके में झाड़ियों के पास महिला का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी।

भीकनगांव पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल के मुआयना में पुलिस ने पाया कि मृतका की नाक से खून निकल रहा था और पास में उसका दुपट्टा पड़ा था। प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई, जिसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुई।

पुलिस ने मृतका के निवास से घटनास्थल तक के रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में 4 जनवरी को महिला को सराफा बाजार, भीकनगांव से पैदल जाते हुए देखा गया। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका का खंडवा जिले के जामली निवासी योगेश पिता कालू बारे से प्रेम प्रसंग था। योगेश को भी घटनास्थल के आसपास देखा गया था।

तत्काल पुलिस टीम ने योगेश की तलाश कर उसे जामली थाना पंधाना से हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ के दौरान उसने मृतका के चरित्र पर शंका होने के कारण उसे घटनास्थल पर बुलाकर दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या करना स्वीकार किया।

आरोपी योगेश पर पंधाना थाने में 2019 में जान से मारने की धमकी देने और गाली-गलौज करने की धाराओं के तहत एक मामला दर्ज है।

Hot this week

बॉयफ्रेंड ने 17 साल की नाबालिग की आरी से काटकर की हत्या, हादसे में आरोपी की भी मौत

​राजगढ़: ​जिले के ब्यावरा इलाके के एक जंगल में मंगलवार...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: एक्स-गर्लफ्रेंड डॉक्टर पर पीजी छात्र ने चलाई गोली, फिर खुद को भी किया घायल

​भोपाल: ​राजधानी के गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित पतंजलि परिसर...

आरबीआई से 3 हजार करोड़ का ऋण स्वीकृत, तीन चरणों में होगा पूंजीगत निवेश

भोपाल राज्य सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को...

Topics

आरबीआई से 3 हजार करोड़ का ऋण स्वीकृत, तीन चरणों में होगा पूंजीगत निवेश

भोपाल राज्य सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img