Wednesday, July 1, 2026
29.8 C
Bhopal

बीजेपी नेत्री के बेटे पर FIR

इंदौर की एमजी रोड थाना पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता के फोटो खींचकर उन्हें वॉट्सऐप पर साझा करने के मामले में बीजेपी नेत्री के बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जिला न्यायालय परिसर में उसकी मर्जी के बिना फोटो लेकर उन्हें उसके भाई को भेजा गया और वॉट्सऐप ग्रुप पर पोस्ट कर दिया।

पीड़िता के अनुसार वह सोमवार को अपने पिता की जमानत से जुड़े मामले में जिला न्यायालय पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी अर्जुन जोशी (निवासी बंगाली चौराहा) उसका पीछा करते हुए कोर्ट परिसर में पहुंचा और उसकी अनुमति के बिना फोटो लेने लगा। बाद में ये फोटो पीड़िता के भाई को भेजे गए और वॉट्सऐप ग्रुप में भी शेयर कर दिए गए। इस घटना से मानसिक रूप से परेशान होकर पीड़िता ने अपने वकील के माध्यम से एमजी रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने एफआईआर कायम की।

पहले से दर्ज है दुष्कर्म का मामला

पीड़िता ने बताया कि सितंबर 2025 में उसने खजराना थाने में आरोपी अर्जुन के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप है कि आरोपी ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं, अर्जुन ने भी पीड़िता के पिता के खिलाफ खजराना थाने में गोली चलाने का मामला दर्ज कराया था, जिसमें अर्जुन के हाथ में गोली लगने की बात सामने आई थी। उस समय पुलिस ने घटना को संदिग्ध मानते हुए जांच की बात कही थी।

पारिवारिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि

आरोपी अर्जुन जोशी मॉडलिंग और एक्टिंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। उसकी मां बीजेपी से खजराना क्षेत्र में पार्षद का चुनाव लड़ चुकी हैं। मामले में राजनीतिक दबाव के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

सुहागरात के अगले ही दिन गहने लेकर फरार हुई दुल्हन, सीसीटीवी में कैद हुई भागते हुए की तस्वीर

​ग्वालियर। शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में शादी के...

पत्नी की धमकी से परेशान युवक ने लगाई सुरक्षा की गुहार, ‘नीले ड्रम में पैक करने’ की दी चेतावनी

​ग्वालियर। जिले के बिजौली थाना क्षेत्र के ग्राम मुगलपुरा...

Topics

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

फेसबुक पर दोस्ती के बाद निवेश का झांसा, निजी कंपनी कर्मचारी से 3.87 लाख की ठगी

​ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र के काली माई संतर निवासी...

भोपाल: SBI के साथ 1266 करोड़ की धोखाधड़ी, प्रवर्तन निदेशालय ने की बड़ी कार्रवाई

​नई दिल्ली/भोपाल। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को फर्जी व्यापारिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img