Tuesday, June 30, 2026
26.3 C
Bhopal

होटल से 18 लाख का वायर चोरी

ग्वालियर में एक निर्माणाधीन होटल में चोर स्टोर रूम का ताला चटकाकर करीब 18 लाख रुपए का माल चोरी कर ले गए हैं। घटना सिरोल थाना क्षेत्र के इंपीरियल रिसोर्ट के सामने निर्माणाधीन होटल वेलकम में तीन दिन पहले आधी रात की है।

खास बात यह है कि पिछले माह भी इस होटल में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था और नौ लाख का माल पार कर ले गए थे। उस समय घटना में छह चोर शामिल थे। बुधवार को चोरी की घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें तीन चोर वारदात करते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

सिरोल थाना क्षेत्र होटल वेलकम का निर्माण काम चल रहा है और इस नौ मंजिला बिल्डिंग का निर्माण का ठेका गुजरात की कंपनी वेदांत इंजीटेक एंड इंफ्राटेक्चर प्राइवेट लिमिटेड को मिला है। यहां पर काम कराने के लिए कंपनी ने अभिषेक कुमार मंडल निवासी बिहार को नियुक्त किया है। तीन दिन पहले रात को काम खत्म होने के बाद यहां पर ताले लगाकर कंपनी का स्टाफ चला गया था। अगले दिन सुबह जब स्टाफ आया तो पता चला कि बेसमेंट में बने गोदाम का ताला टूटा पड़ा है। इसका पता चलते ही अधिकारियों को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही अफसर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में सिरोल थाना पुलिस का कहना है कि एक निर्माणाधीन होटल के भवन से वायर चोरी हुआ है। सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

Hot this week

भोपाल: SBI के साथ 1266 करोड़ की धोखाधड़ी, प्रवर्तन निदेशालय ने की बड़ी कार्रवाई

​नई दिल्ली/भोपाल। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को फर्जी व्यापारिक...

भोपाल: चेन स्नेचर जीजा-साले गिरफ्तार, झाबुआ से दबोची पुलिस

​भोपाल। कोलर रोड थाना पुलिस ने चेन स्नेचिंग के...

भोपाल: अशोका गार्डन में बच्ची को बहलाकर ले गया बाइक सवार, घंटों बाद मिली सुरक्षित

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में मंगलवार...

भोपाल: क्राइम ब्रांच की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार...

Topics

देवास: ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का समापन, डिप्टी सीएम ने विकास कार्यों की दी सौगात

​देवास/सोनकच्छ। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज...

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बागेश्वर धाम सरकार से की भेंट, लिया आशीर्वाद

​भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img