Sunday, June 28, 2026
25.9 C
Bhopal

कुख्यात राजू ईरानी को भोपाल कोर्ट में पेश किया

भोपाल की निशातपुरा पुलिस कुख्यात राजू ईरानी को प्रोडक्शन वारंट पर रविवार को सूरत से भोपाल ले आई है। यहां उसकी चार मामलों में गिरफ्तारी की गई है। रविवार शाम को राजू को भोपाल की जिला कोर्ट में पेश किया गया है। यहां से उसे कोर्ट ने 17 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।आरोपी इन चार मामलों में 2017 से लगातार फरार चल रहा था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी स्वयं को प्रॉपर्टी डीलर बता रहा है। उसने पुलिस को बताया कि कई सालों से उसने अपराधों से तौबा कर रखी है। समाज के गलत कामों के कारण उसकी बदनामी हुई।

हालांकि पुलिस का कहना है कि राजू के खिलाफ हत्या के प्रयास और आगजनी का केस बीते साल दिसंबर महीने में दर्ज किया गया था। इस मामले में उसकी तलाश थी, इसी के साथ बहराइच उत्तर प्रदेश में ठगी, महाराष्ट्र लूट और ठगी सहित भोपाल में ही 2017 के एक आगजनी के केस में उसकी तलाश थी। इन चारों मामलों में उसकी गिरफ्तारी कर ली गई है।

राजू बेहद शातिर किसन का अपराधी है। पुलिस को गुमराह करने लगातार अलग-अलग कहानियां बता रहा है। यहां तक कि उसने स्वयं को डेरे का सरदार होने की बात से भी इनकार कर दिया है। अब आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी है। रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जाएगी।

पत्नी बोली-फंसाने की कोशिश कर रहे राजू ईरानी की पत्नी तुन ईरानी ने कहा कि उनकी दुश्मनी जिन लोगों से है वे उन्हें फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। डेरे में अच्छे भी लोग हैं। जो बुरे लोग हैं वे उन्हें फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे खुद डेरे के लोगों से अपील करते हैं कि गलत काम छोड़ दो इसलिए लोग उनके दुश्मन बन गए। गिरफ्तारी ताे हुई है अब प्रशासन से विनती करते हैं कि उनके साथ रियायत की जाए।

Hot this week

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल के ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

​भोपाल: ऐशबाग के सुदामा नगर इलाके में दिल दहला...

बसों में तोड़फोड़ और अवैध वसूली का आरोप, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

​इंदौर: शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच बसों...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

Topics

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img