Thursday, April 9, 2026
32.1 C
Bhopal

लालघाटी में ATM उखाड़ने की साजिश नाकाम, मेवात गैंग के 5 डकैत गिरफ्तार

राजधानी की कोहेफिजा थाना पुलिस ने एक बड़ी अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए पांच शातिर डकैतों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी हरियाणा और राजस्थान के मेवात/नूह क्षेत्र के रहने वाले हैं, जो लग्जरी कारों में घूमकर गैस कटर की मदद से ATM काटकर लाखों की डकैती को अंजाम देते थे। पुलिस ने इनके पास से एक क्रेटा कार, गैस सिलेंडर, हथियार और भारी मात्रा में औजार बरामद किए हैं। वही मामले में पुलिस को आरोपियों की 20 तारीख तक पुलिस रिमांड मिली है । मामले में पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपियों ने यह योजना बनाई थी एटीएम में लूट करने के बाद गार्ड को मार देंगे। इसके साथी आरोपी जिस राज्य में भी जाते थे उसे राज्य की नंबर प्लेट गाड़ी पर लगा लेते थे। बात करें भोपाल की तो आरोपी लालघाटी स्थित एचडीएफसी एटीएम में वारदात को अंजाम देने वाले थे।

कार में मिला डकैती का सामान
पुलिस को 15 जनवरी 2026 को सटीक सूचना मिली थी कि ग्रीन एकड़ ब्रिज के नीचे कुछ संदिग्ध युवक एक सफेद क्रेटा कार में हथियार लेकर बैठे हैं और लालघाटी इलाके में किसी बड़ी डकैती की योजना बना रहे हैं। पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर कार (MP04-ZD-7518) को रोका। तलाशी लेने पर कार के अंदर से लाल रंग का छोटा गैस सिलेंडर, ऑक्सीजन सिलेंडर, गैस कटर नोजल, लोहे की सब्बल, स्प्रे पेंट और चार धारदार तलवारें बरामद हुईं।

गिरफ्तार किए गए आरोपी पेशेवर अपराधी हैं और पहले भी कई राज्यों में वारदातों को अंजाम दे चुके हैं:

  • शाहबुद्दीन (27): निवासी बादौली, मेवात (हरियाणा)
  • शौकुल (26): निवासी सांवलेर, भरतपुर (राजस्थान)
  • वकील (21): निवासी बांधोली, मेवात (हरियाणा)
  • मौसम (35): निवासी सांवलेर, भरतपुर (राजस्थान)
  • नसीम (29): निवासी दाडौनी, नूह (हरियाणा)

तरीका-ए-वारदात: फिल्मों की तरह बदलते थे नंबर प्लेट
पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। यह गैंग वारदात के लिए अपने साथी आबिद की क्रेटा कार (HR26-FC-9162) का इस्तेमाल करती थी। पकड़े जाने से बचने के लिए ये लोग नंबर प्लेट बदलना सफर के दौरान सुनसान जगहों पर कार की नंबर प्लेट बदल देते थे ताकि पुलिस को चकमा दे सकें। इनके पास से 6 अलग-अलग नंबर प्लेट मिली हैं। वारदात के वक्त ये अपने असली मोबाइल बंद कर देते थे और फर्जी दस्तावेजों पर ली गई सिम का इस्तेमाल करते थे। ये सुनसान इलाकों के ATM की रेकी करते थे और फिर गैस कटर से मशीन काटकर कैश साफ कर देते थे। पकड़े न जाएं, इसलिए ATM के कैमरों पर काला स्प्रे पेंट छिड़क देते थे।

नीमच और बेंगलुरु में भी कर चुके हैं वारदात
पुलिस जांच में सामने आया है कि इस गैंग ने साल 2023 में नीमच जिले के जावद में भी गैस कटर से ATM काटकर चोरी की थी। इसके अलावा आरोपियों ने बेंगलुरु (कर्नाटक) में भी इसी तरह की वारदात करना स्वीकार किया है। कोहेफिजा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 310(4), 310(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया है और उन्हें रिमांड पर लेकर अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
जब्त सामान की सूची

  • सफेद क्रेटा कार (कूटरचित नंबर प्लेट के साथ)
  • 1 गैस सिलेंडर, 2 ऑक्सीजन सिलेंडर, पाइप और नोजल
  • 4 तलवारें, 1 बड़ा छुरा, लोहे की सब्बल और रॉड
  • 6 अलग-अलग फर्जी नंबर प्लेट
  • फर्जी सिम और मोबाइल फोन
  • कैमरों पर छिड़कने वाला स्प्रे पेंट

Hot this week

लोक भवन के सामने पाइपलाइन दूसरे दिन भी नहीं सुधरी, आधे शहर में जल संकट

​भोपाल। राजधानी के अति संवेदनशील क्षेत्र लोक भवन (राज...

वरिष्ठ IPS वरुण कपूर को मिली भोपाल संभाग की कमान

वजाहत खान, सीनियर रिपोर्टर भोपाल | मध्य प्रदेश शासन ने...

बेवफा पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, 6 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

​धार। जिले के गोंदीखेड़ा चारण गांव में सोमवार-मंगलवार की...

कॉलेज छात्रा से चार साल तक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी के मिसरोद इलाके में एक कॉलेज छात्रा...

भोपाल: स्कूटी टकराने पर बदमाश ने सरेराह चलाया कट्टा

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र के बागउमराव दूल्हा...

Topics

लोक भवन के सामने पाइपलाइन दूसरे दिन भी नहीं सुधरी, आधे शहर में जल संकट

​भोपाल। राजधानी के अति संवेदनशील क्षेत्र लोक भवन (राज...

वरिष्ठ IPS वरुण कपूर को मिली भोपाल संभाग की कमान

वजाहत खान, सीनियर रिपोर्टर भोपाल | मध्य प्रदेश शासन ने...

कॉलेज छात्रा से चार साल तक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी के मिसरोद इलाके में एक कॉलेज छात्रा...

भोपाल: स्कूटी टकराने पर बदमाश ने सरेराह चलाया कट्टा

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र के बागउमराव दूल्हा...

भोपाल: स्टेशन के बाहर एक्टर राहुल चेलानी से मोबाइल लूट, पुलिस जांच में जुटी

भोपाल। राजधानी के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बाहर...

कॉलेज के पास शराब दुकान का विरोध: ABVP का उग्र प्रदर्शन, पथराव और चक्काजाम

​भोपाल। राजधानी के पॉलिटेक्निक चौराहे पर बुधवार को अखिल...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: 24 दिन बाद सामने आया खौफनाक CCTV फुटेज

​भोपाल। राजधानी के अति-सुरक्षित माने जाने वाले हमीदिया अस्पताल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img