Wednesday, October 14, 2026
21.8 C
Bhopal

भोपाल जिला पंचायत की मीटिंग आज

भोपाल जिला पंचायत की साधारण सभा की मीटिंग बुधवार को होगी। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, पीएचई, कृषि, पीडब्ल्यूडी, आदिम जाति, वन, महिला एवं बाल विकास विभागों की योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। इससे पहले सामान्य प्रशासन समिति की मीटिंग में भी होगी। इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष या सदस्यों के प्रतिनिधियों की एंट्री नहीं हो सकेगी। न ही साधारण सभा में वे शामिल हो सकेंगे।

मीटिंग का एजेंडा भी जारी कर दिया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पीएचई, उद्यानिकी, आरईएस, पीडब्ल्यूडी, आदिम जाति, वन, महिला एवं बाल विकास, मत्स्योद्योग, पशु चिकित्सा, बिजली कंपनी समेत अन्य विभागों के कामों की समीक्षा की जाएगी।

बता दें, गांवों में स्कूल शिक्षा, जर्जर सड़कों को लेकर जनप्रतिनिधियों की नाराजगी पहले से देखने को मिल रही है। ऐसे में इस बैठक में भी हंगामा हो सकता है। अध्यक्ष रामकुंवर गुर्जर की अध्यक्षता में यह बैठक होगी।

इसलिए जरूरी है मीटिंग जानकारी के अनुसार, मीटिंग ही एक ऐसा प्लेटफार्म होता है, जब सभी विभागों के अफसरों से जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य रूबरू होते हैं। पिछली बैठकों में तो उपाध्यक्ष और सदस्यों की अधिकारियों पर भड़ास भी निकली थी। इसके बाद कामों में थोड़ी तेजी आई।

पहले सामान्य प्रशासन की बैठक बैठक बरखेड़ीकलां स्थित क्षेत्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज प्रशिक्षण केंद्र में होगी। जिला पंचायत के मीटिंग हॉल का रिनोवेशन होने की वजह से बैठक यहां की जा रही है। दोपहर 1.30 बजे सामान्य प्रशासन समिति की बैठक होगी। इसके बाद साधारण सभा की मीटिंग आयोजित की जाएगी। दोनों में ही प्रतिनिधि मान्य नहीं होंगे। बैठक के एजेंडे में यह स्पष्ट लिखा है।

Hot this week

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...

इंदौर के लसूड़िया इलाके में कैफे में विवाद के बाद पार्किंग में चले लात-घूंसे, पुलिस जांच में जुटी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया इलाके स्थित अपोलो गोल्ड प्राइम बिल्डिंग...

भोपाल के 40 इलाकों में बुधवार को रहेगी बिजली कटौती, 4 से 6 घंटे गुल रहेगी सप्लाई

​भोपाल: बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार को...

भोपाल: कपड़े खरीदते समय युवक की अचानक मौत, कुर्सी पर बैठा और डेढ़ मिनट में थम गईं सांसें

​भोपाल: राजधानी के लक्ष्मी टॉकीज के पास बाजार में खरीदारी...

पन्ना में भाजपा जिला अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला, अज्ञात बदमाशों ने की तोड़फोड़

​पन्ना: भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के निवास के बाहर...

Topics

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...

भोपाल के 40 इलाकों में बुधवार को रहेगी बिजली कटौती, 4 से 6 घंटे गुल रहेगी सप्लाई

​भोपाल: बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार को...

पन्ना में भाजपा जिला अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला, अज्ञात बदमाशों ने की तोड़फोड़

​पन्ना: भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के निवास के बाहर...

चोरी के शक में 3 नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर पीटा, आधे सिर मुंडवाए; स्कूल छूटा

​सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img