Wednesday, October 14, 2026
21.8 C
Bhopal

गोमांस मामले में भोपाल में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

राजधानी में गोमांस तस्करी के आरोपों को लेकर बुधवार को हिंदू संगठनों का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दिया। हिंदू संगठनों ने महापौर मालती राय के बंगले का घेराव किया और मामले में जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया था और बंगले के आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने महापौर बंगले पर प्रदर्शन के दौरान आक्रोश जताते हुए महापौर मालती राय के नेम प्लेट पर कालिख पोत दी। वहीं नजदीक ही लगे होर्डिंग्स पर मालती राय के फोटो पर सियाही से दाढ़ी बना दी। प्रदर्शनकारियों ने मुल्ला मालती राय कहकर संबोधित किया और नारे लगाए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह प्रतीकात्मक विरोध है, जो नगर निगम की भूमिका और स्लॉटर हाउस में कथित गोकशी के मामलों पर कार्रवाई न होने के खिलाफ दर्ज कराया गया है।

कार्रवाई होने तक जारी रहेगा आंदोलन

हिंदू उत्सव समिति और अन्य संगठनों का आरोप है कि शहर में लंबे समय से गोमांस तस्करी का संगठित नेटवर्क सक्रिय है, जिस पर अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। संगठनों का कहना है कि जब तक पूरे नेटवर्क और इसके मास्टर माइंड पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान महापौर से इस्तीफा मांगा और कहा कि नगर निगम के संरक्षण के बगैर यह कारोबार नहीं चल सकता है।

PHQ के सामने पकड़े गए ट्रक का दिया हवाला

संगठनों ने 17 दिसंबर 2025 को PHQ के सामने पकड़े गए मांस से भरे ट्रक का हवाला देते हुए कहा कि उस समय ट्रक से भारी मात्रा में संदिग्ध मांस बरामद किया था। मामले में स्लाटर हाउस संचालक असलम चमड़ा को जेल भेजा गया, लेकिन कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यह सिर्फ एक कड़ी है, जबकि पूरा नेटवर्क अभी भी सक्रिय है।

महापौर से सीधे हस्तक्षेप की मांग

हिंदू ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में चल रहे स्लाटर हाउसों और मांस के अवैध कारोबार पर महापौर को सीधे हस्तक्षेप करना चाहिए। उनका कहना है कि नगर निगम की जानकारी के बिना इतना बड़ा नेटवर्क नहीं चल सकता।

Hot this week

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...

इंदौर के लसूड़िया इलाके में कैफे में विवाद के बाद पार्किंग में चले लात-घूंसे, पुलिस जांच में जुटी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया इलाके स्थित अपोलो गोल्ड प्राइम बिल्डिंग...

भोपाल के 40 इलाकों में बुधवार को रहेगी बिजली कटौती, 4 से 6 घंटे गुल रहेगी सप्लाई

​भोपाल: बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार को...

भोपाल: कपड़े खरीदते समय युवक की अचानक मौत, कुर्सी पर बैठा और डेढ़ मिनट में थम गईं सांसें

​भोपाल: राजधानी के लक्ष्मी टॉकीज के पास बाजार में खरीदारी...

पन्ना में भाजपा जिला अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला, अज्ञात बदमाशों ने की तोड़फोड़

​पन्ना: भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के निवास के बाहर...

Topics

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...

भोपाल के 40 इलाकों में बुधवार को रहेगी बिजली कटौती, 4 से 6 घंटे गुल रहेगी सप्लाई

​भोपाल: बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार को...

पन्ना में भाजपा जिला अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला, अज्ञात बदमाशों ने की तोड़फोड़

​पन्ना: भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के निवास के बाहर...

चोरी के शक में 3 नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर पीटा, आधे सिर मुंडवाए; स्कूल छूटा

​सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img