भोपाल के 40 से अधिक इलाकों में मंगलवार को 6 से 7 घंटे तक बिजली कटौती होगी। ऐसे में बिजली संबंधित जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े।
इन इलाकों में पड़ेगा असर
- सुबह 10 से शाम 4 बजे तक एमपी एमएलए क्वार्टर, जवाहर चौक, टीटी नगर, गंगौत्री भवन, प्रियदर्शनी एवं आसपास।
- सुबह 10 से शाम 4 बजे तक अहिंसा विहार, वर्धमान ग्रीन सिटी, झील नगर, भवानी कैम्पस, लेबर कॉलोनी, अजंता कॉम्पलेक्स, अप्सरा कॉम्पलेक्स, रविदास नगर, शांतिनगर, भारत नगर, कर्मवीर नगर, राज सम्राट एवं आसपास।
- सुबह 10 से शाम 4 बजे तक पटेल नगर डी सेक्टर, रायसेन रोड, एनआईबीडी कैम्पस, लक्ष्मी टॉकीज रोड, नेहरू रोड, बेलदारपुरा, सेफिया कॉलेज रोड, जुमेराती एवं आसपास।
- सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मालवीय नगर, एमएलए क्वार्टर, कैलाश नगर, जनता क्वार्टर एवं आसपास।
- सुबह 11 से शाम 4 बजे तक रचना नगर, गौतम नगर, बैंक कॉलोनी, साकेत नगर, अलकापुरी, शक्ति नगर, दुर्गा नगर, रेलवे कॉलोनी, बैकुंड अपॉर्टमेंट एवं आसपास।




